Jammu-Kaskhmir: पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी शहीद, संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद हो गया. रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है. रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था.
जम्मू, 2 सितंबर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया. रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया.
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है. रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था.
Tags
संबंधित खबरें
New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
\