देश की खबरें | श्रीनगर में एजीएच का एक आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के पालपोरा इलाके से बृहस्पतिवार को अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच) का एक आतंकवादी गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुआ।

श्रीनगर, 29 सितंबर श्रीनगर के पालपोरा इलाके से बृहस्पतिवार को अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच) का एक आतंकवादी गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुआ।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भरोसेमंद मुखबिर की सूचना पर पुलिस और सेना ने पालपोरा इलाके में विशेष जांच चौकियां बनायीं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पालपोरा पुल के पास पुलिस और सेना के संयुक्त दल को देखकर संदिग्ध ने धान के खेतों की ओर भागने की कोशिश की लेकिन उसे युक्ति लगाकर पकड़ लिया गया।’’

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम जुनैद अहमद पर्रे बताया और कहा कि वह बारीपोरा नवाकदल का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच गोलियां जब्त की गयीं।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम और हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें