देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर हेरोइन की तस्करी के आरोप में एक अफगान नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की देश में तस्करी की कथित रूप से कोशिश करने को लेकर एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की देश में तस्करी की कथित रूप से कोशिश करने को लेकर एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को जारी किये गये एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ से यहां पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘यात्री के मेडिकल परीक्षण के दौरान उसके पेट के निचले हिस्से में कुछ छिपाकर रखा हुआ पाया गया। मेडिकल प्रक्रिया के दौरान पाउडर जैसी 635.5 ग्राम कोई सामग्री बरामद की गई और उसके मादक पदार्थ होने का संदेह हुआ।’’

विभाग ने कहा कि जब इस सामग्री की जांच करायी गयी तब प्रथम दृष्टया इसके हेरोइन होने का पता चला जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 4.5 करोड़ रुपये है। विभाग के अनुसार यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में इसी हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को 16 आईफोन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दुबई से पहुंचने पर उसे सीमा शुल्क के विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा।

बयान में कहा गया है, ‘‘ यात्री और उसके बैग की तलाशी के दौरान 17.04 लाख रुपये के आईफोन ब्रांड के 16 मोबाइल फोन और एक ‘मैकबुक एयर’ बरामद की गई। ’’

बयान के अनुसार इस यात्री ने पिछली यात्राओं के दौरान 16.5 लाख रुपये के आईफोन की तस्करी करने की भी बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\