देश की खबरें | विज्ञापन में चीन को निशाना बनाने पर अमूल का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिये बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमूल ब्रांड के स्वामित्व वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) का ट्विटर खाता उसके द्वारा जाहिरा तौर पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करने के बाद कुछ देर के लिये ब्लॉक कर दिया गया था।

जियो

अहमदाबाद, छह जून अमूल ब्रांड के स्वामित्व वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) का ट्विटर खाता उसके द्वारा जाहिरा तौर पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करने के बाद कुछ देर के लिये ब्लॉक कर दिया गया था।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि उनकी विज्ञापन एजेंसी द्वारा शुभंकर ‘अमूल गर्ल’ के साथ बृहस्पतिवार को “एग्जिट द ड्रैगन?” कैप्शन के साथ एक कार्टून पोस्ट किया था जिसके बाद उसके ट्विटर खाते को कुछ देर के लिये ब्लॉक कर दिया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए पॉजिटिव: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस कार्टून की नीचे की तरफ दाएं कोने में लिखा था “अमूल मेड इन इंडिया”।

यह कार्टून प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा शुरू की गई “आत्मनिर्भर भारत” की नयी नीति के साथ ही पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के मद्देनजर भारतीय सोशल मीडिया पर चल रहे चीनी समानों के बहिष्कार के आह्वान का समर्थन करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए कोविड-19 से पॉजिटिव.

शनिवार को जब अमूल के ट्विटर खाते पर जाने की कोशिश की गई तो यह उपलब्ध था और कार्टून से संबंधित वह पोस्ट भी वहां पर देखी जा सकती है।

सोढ़ी ने कहा, “हम नहीं जानते कि खाते को क्यों बंद किया गया क्योंकि हमें ट्विटर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है…अमूल ने किसी के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है।”

सोढ़ी ने कहा, “अमूल गर्ल अभियान बीते 55 सालों से चल रहा है और इसमें आम तौर पर मुद्दों पर आधारित विषय उठाए जाते हैं, जो विनोदपूर्ण तरीके से राष्ट्र के मिजाज को परिलक्षित करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी विज्ञापन एजेंसी ने चार जून की रात को जब यह कार्टून साझा किया तो उन्हें फॉरवर्ड किये गए एक संदेश से पता चला कि हमारा ट्विटर खाता ब्लॉक है। जब हमने ट्विटर से इसे फिर से शुरू करने का अनुरोध किया तो यह खाता बहाल हो गया।”

उन्होंने कहा, “जब हमें इसके बारे में पता चला, हमनें स्पष्टीकरण मांगा। हमें नहीं पता कि यह बाधा क्यों आई। हमें इस बारे में ट्विटर से अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।”

इसबीच हैशटैग अमूल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और बहुत से उपयोगकर्ता अमूल कंपनी के समर्थन में आते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर भारत के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\