Amul Milk Price Hike: अमूल ने ग्राहको को दिया झटका, 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम, चेक करें रेट लिस्ट
अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार से देशभर में दूध की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.
नयी दिल्ली, दो जून: ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार से देशभर में दूध की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. यह भी पढ़ें: Corrupt Officer In Beed: सिंचाई विभाग में कार्यरत कार्यकारी अभियंता के लॉकर से मिला दो किलों सोना और लाखों रूपये कैश, बीड में एसीबी ने की कार्रवाई
जीसीएमएमएफ ने देर रात जारी बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से अधिकतम खुदरा मूल्य में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है.
मूल्य वृद्धि की घोषणा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है.
जीसीएमएमएफ ने कहा कि फरवरी 2023 से उसने दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है. जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘दूध के उत्पादन और परिचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में यह वृद्धि की जा रही है.....’’अमूल देश का अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ता है.
शोभना रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 01:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

