एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमृतसर जहरीली शराब कांड: चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 27 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब के कारण पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी।

देश की खबरें | अमृतसर जहरीली शराब कांड: चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 27 हुई

चंडीगढ़/अमृतसर, 15 मई पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब के कारण पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी।

उन्होंने बताया कि चारों में से तीन मौतें भंगवान गांव में और एक गालोवाली कुल्लियां गांव में हुई।

इस बीच, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बृहस्पतिवार को मजीठा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक वितरित किए।

धालीवाल ने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार अस्पताल में भर्ती लोगों को मुफ्त उपचार मुहैया करा रही है और प्रत्येक को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "किसी भी धनराशि से परिवार के कमाने वाले सदस्य की क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन जीवित बचे सदस्यों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करना सरकार की जिम्मेदारी है।"

इस त्रासदी के शिकार ज़्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूर थे। भंगाली, पातालपुरी, मरारी कलां, तलवंडी खुम्मान, करनाला, भंगवान और थेरेवाल गांवों में मौतें हुई हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि जहरीला शराब बनाने के लिए औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला रसायन मेथनॉल ऑनलाइन थोक में खरीदा गया था।

इस त्रासदी के पीड़ितों की उम्र 26 से 80 वर्ष के बीच थी, जिनमें से कई अपने परिवारों के लिए एकमात्र कमाने वाले थे।

मजीठा थाने और अमृतसर ग्रामीण के कथुनांगल थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 103 (हत्या) के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).