एजेंसी न्यूज

31 अगस्त की बड़ी खबरें

स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में.

31 अगस्त की बड़ी खबरें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में. यहां आपको दिनभर की तमाम जरूरी और बड़ी खबरें एक साथ मिलेंगी. हम इस पेज को लगातार अपडेट कर रहे हैं.अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए मिसाइल हमले

अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए मिसाइल हमले

सोमवार, 31 अगस्त को अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सीधी सैन्य कार्रवाई देखने को मिली. जुलाई के अंत के बाद से ईरान पर अमेरिका का यह पहला हमला है.

अमेरिकी नौसेना के अधिकारी टिम हॉकिन्स ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 29 अगस्त को अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लारक द्वीप पर हमला किया. अमेरिका ने वहां मौजूद ईरान के दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया. टिम हॉकिन्स ने हमले का कारण बताते हुए कहा कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे.

अमेरिका के इस कदम के जवाब में सोमवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ईरान का दावा है कि उसने जॉर्डन और यूएई में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है. वहीं जॉर्डन की सेना ने आठ मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने की पुष्टि की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2026 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).