एजेंसी न्यूज

नगालैंड में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित, राज्य का पहला मामला

Bhasha

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, उसे असम के गुवाहाटी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में वह संक्रमित पाया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन किया जाना चाहिये : नीतीश

Bhasha

पटना के एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी कार्यों की सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस उप महानिरीक्षकों के साथ गहन समीक्षा करते हुए नीतीश ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन किया जाना चाहिये।

लॉकडाउन: असम के बाहर फंसे लोगों की वित्तीय मदद करेगी राज्य सरकार

Bhasha

मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है, जिस पर राज्य के लोग मिस्ड कॉल दे सकते हैं। एक बार ऐसा करने के बाद, उन्हें बैंक खाता नंबर सहित अपना विवरण प्रदान देने के लिए एक लिंक प्रदान किया जाएगा।

निहंगों का हमला: अमरिंदर ने एएसआई के स्वास्थ्य की जानकारी ली, आरोपी 11 दिन की पुलिस हिरासत में

Bhasha

इस बीच, पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने मामले के सभी 11 आरोपियों को 11 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच 10 दिन में पूरी करने के बाद मामले की त्वरित सुनवायी की मांग करेगी।

पंजाब में एक पुलिस अधिकारी समेत छह नये मरीज सामने आये, राज्य में कोविड-19 के मामले हुए 176

Bhasha

दैनिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में पठानकोट और जालंधर से दो- दो, तथा लुधियाना और मोहाली से एक-एक मामले शामिल हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का विस्तार किया

Bhasha

लॉकडाउन के लगातार जारी रहने के मद्देनजर चावल राशन कार्ड धारकों को चावल, तूर दाल, चीनी और खाना पकाने वाले तेल समेत आवश्यक सामग्री मई महीने के लिये भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगी ।

पीएम किसान के तहत लॉकडाउन के बाद से अब तक 16,621 करोड़ रुपये जारी

Bhasha

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पीएम किसान योजना के तहत जो पूरी राशि जारी की गई है उसमें पिछले वित्त वर्ष की बकाया राशि 1,674.43 करोड़ रुपये भी शामिल है। यह राशि 83.77 लाख लाभार्थी किसानों को जारी की गई।

किश्तवाड़ में आतंकी हमले में एक एसपीओ शहीद और एक घायल, हमलावर हथियार लेकर भागे

Bhasha

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दक्षिण प्रखंड के ऊंचाई पर स्थित तांडर गांव में दोपहर 1.30 बजे घटी जब दोनों अधिकारियों पर गश्त के दौरान कुल्हाड़ियों से हमला किया गया।

ईस्टर के मौके पर अमेरिका में तूफान का कहर, कम से कम 19 लोगों की मौत

Bhasha

मिसिसिपी में 11 लोगों की और उत्तरपश्चिम जॉर्जिया में छह और लोगों की मौत हो गई।

गलत खबर प्रकाशित करने को लेकर सम्पादकों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी

Bhasha

जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले के गोपीगंज इलाके में शनिवार देर रात एक महिला द्वारा अपने पांच बच्चों को डुबोकर मारने की घटना के संबंध में गलत खबर देते हुए दो प्रमुख मीडिया संस्थाओं ने लिखा कि उक्त महिला एक दिहाड़ी मजदूर है और उसके पास लॉकडाउन के कारण कुछ भी खाने को नहीं था।

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया

Bhasha

प्रशासन ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में इलाकों को संक्रमण मुक्त बनाने के तहत जापान की अत्याधुनिक मशीनों से छिड़काव किया।

कैंसर पीड़ित पत्नी को कीमोथेरेपी के लिए साइकिल से 130 किमी दूर अस्पताल ले गया व्यक्ति

Bhasha

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बंद की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच कोई बस सेवा नहीं चल रही है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले अरिवझागन करीब 12 घंटे तक साइकिल चलाकर अपनी 60 वर्षीय पत्नी को लेकर जेआईपीएमईआर अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने लोगों से सामुदायिक स्तर पर बिहू नहीं मनाने की अपील की

Bhasha

असम पुलिस ने परामर्श जारी किया है और एक संगीत वीडियो के माध्यम से लोगों से राज्य के इस महत्वपूर्ण त्योहार के जश्न के लिए एकत्रित नही होने की अपील की है।

कोविड-19 से चौबीसों घंटे लड़ रहा है गृह मंत्रालय

Bhasha

वैसे तो अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को अपने काम पर लौटे लेकिन गृह मंत्रालय में लॉकडाउन के दौरान भी कामकाज चलता रहा । मंत्रालय इस वायरस से लड़ने के लिए जरूरी उपकरणों समेत करीब करीब हर चीजों के लिए राज्यों को परामर्श देने में मुख्य केंद्र के रूप मे काम कर रहा है।

कोविड-19 : राजस्थान में 22 फीसदी मरीज संक्रमण मुक्त हुए

Bhasha

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने इसे सुखद संकेत मानते हुए लोगों से कहा है कि वे पृथक वास को सजा नहीं मानें यह उनकी सुरक्षा के लिए है।

कोविड-19 पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव की कविता, सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर

Bhasha

रांची के एक अस्पताल में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता लालू ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में कहा, ‘‘बैठे-बैठे, घर के अंदर, बनो जादूगर, मारो मंत्र, खोजो तंत्र, यही है यंत्र, सबसे पवित्र, लगा सवर्त्र, अपनी मौत, मरेगा कोरोना, बात हमारी, रख लो लिख कर।’’

राष्ट्रीय पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना के तहत परिसंपत्तियां 4.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

Bhasha

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2020 को केंद्र सरकार के 21.20 लाख और राज्य सरकारों के 47.54 लाख कर्मचारी एनपीएस के सदस्य थे।

महाराष्ट्रः लॉकडाउन में पुलिस पर हमले के 72 मामले, 161 गिरफ्तार

Bhasha

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बाबत 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अख्तर के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अफरीदी ने कपिल की प्रतिक्रिया पर आश्चर्य जताया

Bhasha

अफरीदी ने कोहाट में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें भारतीय के पूर्व हरफनमौला कपिल और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला की टिप्पणियों पर आश्चर्य हुआ जिन्होंने अख्तर के सुझाव को नकार दिया था।

कोरोना वायरस: भारत खाड़ी देशों के उपायों के, भारतीयों पर संभावित प्रभावों का पता लगा रहा है

Bhasha

सरकारी सूत्रों ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय मिशनों से, महामारी के मद्देनजर संकट में फंसे भारतीयों को हर-संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Categories