द्वितीय विश्वयुद्ध में सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने कोविड-19 को दी मात

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अफ्रीका में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

द्वितीय विश्वयुद्ध (World War II) के दौरान अफ्रीका (Africa) में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया. अस्पताल में आठ दिनों तक भर्ती रहने के बाद सेना की हरे रंग की टोपी पहने हुए जब वह बाहर निकले तो उन्होंने हवा में हाथ उठाकर अभिवादन किया.

सेना ने एक बयान में कहा, "वह एक और युद्ध जीत गए, इस बार कोरोना वायरस के खिलाफ. उन्हें अस्पताल से उस दिन छुट्टी दी गई जब ब्राजील द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली में मोंटीज की लड़ाई के अपने सफल अभियान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है."

यह भी पढ़ें: चीन में फिर बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता

लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील है जहां अभी तक इस संक्रामक रोग से 1,532 लोग जान गंवा चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Namibia vs South Africa 1st ODI Match Toss Winner Prediction: विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी