चीन में फिर बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं। इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1,500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं।

बीजिंग, 15 अप्रैल (भाष) चीन में कोरोना वायरस के 46 नए मामलों में से 10 स्थानीय संक्रमण से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं। इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1,500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन-रूस सीमा पर स्थित सुइफेनेहे शहर नया वुहान बनता जा रहा है क्योंकि यहां रूस से आए अधिकतर लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

एनएचसी ने बताया कि मंगलवार को 57 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए, जिसके साथ ही देश में ऐसे मामलों की संख्या 1,023 हो गई।

ये ऐसे लोग हैं, जिनमें वायरस के बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी ये जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ये लोग संक्रमित हैं और इनसे दूसरों लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

इस बीच, हुबेई प्रांत में वायरस से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या मंगलवार को 3,342 हो गई। देश में मंगलवार तक कुल 82,295 पुष्ट मामले थे। इनमें इससे जान गंवाने वाले 3,342 लोग,1,91,137 वे लोग जिनका इलाज जारी है और ठीक हो चुके 77,816 लोग शामिल हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार मंगलवार तक हांगकांग में चार लोगों की मौत के साथ कुल 1,012 पुष्ट मामले थे। वहीं मकाउ में 45 और ताइवान में 393 मामलें थे, जिनमें इससे जान गंवाने वाले छह लोग शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस