एजेंसी न्यूज
कोविड-19 संकट से निपटने को रिजर्व बैंक ने प्रणाली में नकदी बढ़ाने के उपाय किए
Bhashaप्रणाली में मौजूद अधिशेष नकदी की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने रिवर्स रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया है। बैंकों को अपनी जमा रिजर्व बैंक के पास रखने पर जो ब्याज मिलता है उसे रिवर्स रेपो दर कहा जाता है।
रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद बाजार में दिखा उत्साह, साप्ताहिक आधार पर भी दर्ज हुई तेजी
Bhashaरिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये शुक्रवार को नये उपायों की घोषणा की। इनमें रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बैंकों को कर्ज बांटने के लिये अधिक धन उपलब्ध कराना, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से जुड़े प्रावधानों को सरल बनाना तथा बैंकों के द्वारा लाभांश के भुगतान पर रोक लगाना शामिल हैं।
चार सप्ताह तक कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आने पर निषिद्ध क्षेत्र में अभियान को सीमित किया जायेगा:सरकार
Bhashaमंत्रालय की ‘‘कोविड-19 के लिए अद्यतन रोकथाम योजना’’ के अनुसार निषिद्ध अभियान (जहां संक्रमण के अधिक मामले हैं) को जोन में अंतिम मामला निगेटिव आने की तिथि से 28 दिन तक माना जाता है।
आईसीसी ने टी20 विश्व कप के आयोजन पर कहा, उचित समय पर फैसला लेंगे
Bhashaटी20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में किया जाना है लेकिन इस वैश्विक संकट के कारण सभी खेल प्रतियोगितायें या तो स्थगित हो रही हैं या रद्द हो रही हैं जिससे इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या पांच हुई
Bhashaबारामूला जिले के सोपोर इलाके का निवासी यह व्यक्ति दो अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। श्रीनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
जब ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने 20 साल में पहली बार आपा खोया , कुलदीप ने याद की घटना
Bhashaबायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ 2017 में एक वनडे के दौरान धोनी से करारी फटकार सुननी पड़ी थी ।
आंध्र प्रदेश में 38 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 572 पहुंची
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अनंतपुरम और कडप्पा जिलों में अस्पतालों से 15 रोगियों को छुट्टी दे दी गई।
रिजर्व बैंक ने नकदी बढ़ाने, बैंकों को कर्ज बांटने में सहुलियत देने के उपाय किये: सीतारमण
Bhashaसुबह भारतीय रिजर्व बैंक की अप्रत्याशित नीतिगत घोषणाओं के बाद सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए रिजर्व बैंक ने कई कदम उठाये हैं, जो प्रणाली में पर्याप्त नकदी बनाये रखने, बैंकों के कर्ज वितरण को प्रोत्साहित करने, वित्तीय दबाव कम करने तथा बाजार में सामान्य कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं।’’
लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे डॉक्टर मिश्रा अस्पताल में अपनी सेवाएं देने ब्रिटेन लौटे
Bhashaब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से संबद्ध डॉक्टर सुशील मिश्रा एक्यूट मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं और उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा पिछले सप्ताहांत दिल्ली में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भेजे गए विशेष विमान में जगह मिली। इस हफ्ते उन्होंने अस्पताल में अपना काम संभाल लिया।
बबीता फोगाट ने वीडियो जारी कर कहा, जमातियों को लेकर किये गए ट्वीट पर हूं कायम
Bhashaबबीता ने वीडियो में कहा, ‘‘ कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें। ’’
भारत ने अमेरिका को अतिरिक्त 745 टन कच्ची चीनी के निर्यात को अनुमति दी
Bhashaटीआरक्यू के तहत संबंधित देश में एक निश्यत मात्रा तक माल पर शुल्क कम/या नहीं लगता। उससे अधिक मात्रा पर शुल्क की साामन्य दर लागू होती है।
मलेशिया ने 200 रोहिंग्या शरणार्थियों को ला रही नौका को वापस भेजा
Bhashaबयान में कहा गया है कि नौसेना के जहाजों ने इस डर से नौका को रोक दिया कि उसमें सवार शरणार्थी देश में कोरोना वायरस ला सकते हैं।
लॉकडाउन: दिल्ली छोड़कर बिहार जाने की सोच रहे 50 मजदूरों को पुलिस ने दिया राशन
Bhashaअधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली सरकार ने घर घर सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों को ‘‘असेस कोरो ना’’ ऐप का उपयोग करने को कहा
Bhashaदिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में घर घर जाकर सर्वेक्षण करने के लिए नए 'असेस कोरो ना' ऐप का उपयोग करें। इससे एकत्र होने वाले आंकड़ों का जल्दी विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।
अदालत ने पीएमसी बैक घोटाले के मामले में राकेश वधावन को अंतरिम जमानत नहीं दी
Bhashaराकेश वधावन ने कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देते हुए स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांगी थी। उन पर धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मित्रा का सीतारमण को पत्र, कंपनियों को सीएसआर कोष से कोविड-19 के लिए धन देने की अनुमति की मांग
Bhashaमित्रा ने बृहस्पतिवार को यह पत्र लिख है। यह इस मुद्दे पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख के अनुरूप है।
मोदी सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है : अमित शाह
Bhashaअर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने संबंधी रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के कदमों पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि ऐसे कदमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की पुष्टि होती है ।
मेघालय में कोविड-19 से जान गंवाने वाले के अंतिम संस्कार का विरोध समाज की चेतना पर धब्बा : नायडू
Bhashaखबरों के अनुसार, मेघालय में स्थानीय लोगों ने कोविड-19 के कारण मरने वाले डॉक्टर के अंतिम संस्कार का विरोध किया क्योंकि उन्हें इस बीमारी के और फैलने का डर था।
अर्थव्यवस्था की आशिंक बहाली में श्रम की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती : सियाम
Bhashaसोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के अध्यक्ष राजन वढेरा ने एक बयान में कहा कि वाहन डीलरों के बंद होने समेत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद वाहन उद्योग फिर से परिचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कारखानों में व्यापक सुरक्षा उपाय भी अपनाए जाएंगे।