जब ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने 20 साल में पहली बार आपा खोया , कुलदीप ने याद की घटना

बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ 2017 में एक वनडे के दौरान धोनी से करारी फटकार सुननी पड़ी थी ।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कुलदीप सिंह आज भी वह दिन याद करके सिहर उठते हैं जब महेंद्र सिंह धोनी ने 20 साल में पहली बार मैदान पर आपा खोया था ।

बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ 2017 में एक वनडे के दौरान धोनी से करारी फटकार सुननी पड़ी थी ।

उन्होंने इंस्टाग्राम चैट के दौरान खेल प्रस्तोता जतिन सप्रू से कहा ,‘‘ कुसल परेरा ने कवर्स में चौका लगाया था । धोनी भाई विकेट के पीछे खड़े थे और मुझसे फील्डिंग बदलने को कहा । मैने उनका सुझाव नहीं माना और अगली गेंद पर कुसल ने रिवर्स स्वीप पर चौका लगा दिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी गुस्से में नाराज होकर मेरे पास आये और कहा ‘ मैं पागल हूं । 300 वनडे खेला हूं और समझा रहा हूं यहां पे ।’’

कुलदीप इतना डर गए कि टीम बस में धोनी से माफी मांगने गए और पूछा कि क्या वह पहले भी इतना नाराज हुए हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उस दिन बहुत डर गया था । उस मैच के बाद मैं टीम बस में गया और पूछा क्या पहले इतना गुस्सा कभी आया । उन्होंने कहा कि बीस साल से गुस्सा नहीं किया है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स