एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन का असर राजस्थान की नि:शुल्क सेनेटरी पैड योजना पर भी
Bhashaराजस्थान के दूर-दराज के इलाकों में विशेषकर स्कूली बालिकाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार निशुल्क सेनेटरी पैड योजना चला रही है। बालिकाओं को इनका वितरण स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए किया जाता है लेकिन बंदी के कारण ये दोनों ही बंद हैं।
लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन देने के आदेश के खिलाफ कपड़ा कंपनी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
Bhashaकपड़ा निर्माण एवं निर्यात कंपनी नागरीका एक्सपोर्ट लिमिटेड की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से काम बंद है और याचिका दायर किए जाने तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मृत्युदंड, परिवार कानूनों से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगा
Bhashaअपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में हालांकि उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा है कि संबंधित पीठ की उपलब्धता और प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अनुमति पर यह निर्भर करेगा।
सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों ने जिलों में आपात मोचन केंद्र को किया सक्रिय: गृह मंत्रालय
Bhashaगृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि मंत्रालय में स्थापित एक नियंत्रण केंद्र लोगों को 24 घंटे सहायता उपलब्ध करा रहा है और हेल्पलाइन 1930 तथा 1944 पर उनकी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने पुरी का ‘उत्तराधिकारी’ खोजा, रिजर्व बैक की मंजूरी का इंतजार
Bhashaबैंक ने कहा कि वह इन नामों को रिजर्व बैंक को भेजेगा हालांकि उसने इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया है।
दुनियाभर में 22.5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत
Bhashaअब तक 193 देशों में कोविड-19 के 22,51,695 मामले सामने आये हैं, जबकि 1,54,188 लोगों की मौत हुई हैं। दुनिया में अब तक कम-से-कम 4,97,600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
सीबीडीटी ने 10 दिन में एमएसएमई को 5,204 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया
Bhashaसीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि ये रिफंड आठ अप्रैल के बाद से पिछले दस दिन के दौरान 8.2 लाख छोटे उपक्रमों, कारोबारियों, कंपनियों और ट्रस्टों को जारी किया गया है। उसने कहा कि यह रिफंड जारी होने से छोटे उद्योगों को कोविड-19 महामारी की वजह से कर्मचारियों को नौकरी से हटाये बिना और वेतन काटे बिना अपना कामकाज जारी रखने में मदद मिलेगी।
रमजान के महीने में घरों में नमाज अदा करने के साथ ही इफ्तार भी करें, कोरोना संकट के चलते महाराष्ट्र सरकार की लोगों से अपील
Bhashaदेश में तीन मई तक लॉकडाउन है तथा इस दौरान विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबियों द्वारा त्योहार मनाने एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रार्थना आदि करने पर पाबंदियां लगायी गयी है।
हिमाचल प्रदेश में 29 पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेजा गया
Bhashaपुलिस महानिदेशक सीता राम मारदी ने कहा कि हाल्टी नाके पर 13 पुलिसकर्मी जबकि सिहुंता थाने में 11 पुलिस कर्मी और 5 होमगार्ड के जवान शामिल हैं।
लॉकडाउन: प्रेम और धैर्य की ताकत समेटे यात्रा करने वाले लोग
Bhashaमहामारी के इस दौर में शांत और बंद पड़े भारत के बीच सड़कों पर अपनी कार, स्कूटर और यहां तक की साइकिल पर लंबी दूरी तय कर अकेले ही अपने परिजनों से मिलने पहुंचे साहसी लोगों ने सुर्खियां बटोरी।
बिहार सरकार ने कुछ शर्तों के साथ सरकारी दफ्तरों को खोलने का निर्णय लिया
Bhashaसामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश में भारत सरकार की 15 अप्रैल की अद्यतन मार्गदर्शिका का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इसके द्वारा 20 अप्रैल से कार्यालय खोलने के प्रावधान किये गये हैं।
मध्यप्रदेश में जनपद सीईओ को सरकारी दुकान से चावल लेने का वीडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश
Bhashaभगौरा गांव के एक निवासी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तहसील सीईओ सिंकदर खान गाड़ी में गांव आए थे और उनके कहने पर विक्रेता ने चावल की बोरी उनकी गाड़ी में रख दी।
दिल्ली में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी है : केजरीवाल
Bhashaकोरोना वायरस संक्रमण पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को कुल 2,274 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से केवल 67 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
देश के विभिन्न भागों में प्रवासी बिहारियों के फंसे होने को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश पर कसा तंज
Bhashaकिशोर ने ट्वीट कर दावा किया कि नीतीश शायद इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पिछले एक महीने से लॉकडाउन के नाम पर अपने बंगले से बाहर नहीं निकले हैं।
येदियुरप्पा ने शादी के आयोजन के लिए देवगौड़ा परिवार का किया बचाव
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘सभी आवाश्यक अनुमति दी गयी और सादे तरीके से शादी हुई । इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है।’’
एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने पुरी का ‘उत्तराधिकारी’ खोजा, रिजर्व बैक की मंजूरी का इंतजार
Bhashaबैंक ने कहा कि वह इन नामों को रिजर्व बैंक को भेजेगा हालांकि उसने इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया है।
पाकिस्तान ने रमजान के दौरान मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा करने की सशर्त अनुमति दी
Bhashaराष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। अल्वी ने कहा कि एक 20 सूत्रीय योजना पर सहमति बनी है।
लॉकडाउन में समय का सदुपयोग कर रहा हूं: उप राष्ट्रपति
Bhashaउन्होंने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि वह इन दिनों अच्छी पुस्तकें पढ़ रहे हैं और अपने प्रियजनों के साथ विचार साझा कर रहे हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीएसई से कहा : स्कूल की मान्यता समाप्त करना ‘कठोर कदम’
Bhashaकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दक्षिण दिल्ली के एक स्कूल की अस्थायी मान्यता समाप्त करने के बाद न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर ने यह टिप्पणी की और 12 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी।