कनाडा में गोलीबारी में 16 लोगों की मौत

अन्य स्थानों पर भी शव मिले। अधिकारी मान रहे हैं कि हमलवार ने पहले अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया लेकिन बाद में वह अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।

अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। मृतकों में पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पोर्टापिक के छोटे एवं ग्रामीण कस्बे के एक घर के अंदर और बाहर कई शव बरामद किए गए।

अन्य स्थानों पर भी शव मिले। अधिकारी मान रहे हैं कि हमलवार ने पहले अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया लेकिन बाद में वह अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।

रात में, पुलिस ने कस्बे के निवासियों को घर बंद रखने और भूमिगत तल में रहने की सलाह देनी शुरू कर दी थी। इलाके के कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया गया।

पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान 51 वर्षीय गैब्रियल वोर्टमैन के तौर पर की है जो कभी-कभी पोर्टापिक में भी रहता था। अधिकारियों ने बताया कि उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और उसकी कार रोयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की क्रूजर जैसी लग रही थी।

पुलिस ने पहले घोषणा की थी कि उन्होंने एनफील्ड इलाके के गैस स्टेशन से वोर्टमैन को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसे बाद में कहा कि वह मारा गया।

नोवा स्कोस्टिया के प्रमुख स्टीफन मैक्नील ने कहा, “यह हमारे प्रांत के इतिहास में हिंसा का सबसे नृशंस कृत्य है।”

आरसीएमपी के प्रवक्ता डेनियल ब्रायन ने संदिग्ध के अलावा 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी