अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर आने में कई साल नहीं, महज कुछ महीने लगेंगे: म्नुचिन

उन्होंने सीएनएन चैनल के कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ दी यूनियन’ में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसमें कुछ महीने ही लगेंगे। मुझे ऐसा बिलकुल नहीं लगता कि इसमें कई साल लगने वाले हैं।’’

वाशिंगटन, 19 अप्रैल अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बदहाल अमेरिका की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर आने में कई साल नहीं बल्कि कुछ महीने ही लगेंगे।

उन्होंने सीएनएन चैनल के कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ दी यूनियन’ में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसमें कुछ महीने ही लगेंगे। मुझे ऐसा बिलकुल नहीं लगता कि इसमें कई साल लगने वाले हैं।’’

उनसे पूछा गया था कि महामारी से पहले अर्थव्यवस्था जिस मजबूत स्थिति में थी, वापस उस स्थिति में लौटने में क्या समय लग सकता है।

म्नुचिन ने कहा, ‘‘हम इस वायरस को हराने वाले हैं। मैं जानता हूं कि न सिर्फ जांच में बल्कि इलाज के मोर्चे पर भी हम शानदार सफलताएं हासिल करने जा रहे हैं। हमारे पास जल्दी ही टीके होंगे। मुझे लगता है कि टीके विकसित करने में लोग लगे हुए हैं और इसमें कुछ ही समय लगेगा।’’

हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक का कहना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सामने आयी चुनौतियों के चलते अमेरिका में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने वाले क्षेत्र जैसे यात्रा और पर्यटन बदहाल हैं। देश की 33 करोड़ की आबादी का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा घरों में कैद है।

इस वायरस के संक्रमण के कारण अमेरिका में अब तक 39 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा करीब साढ़े सात लाख लोग अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं। यह कोरोना वायरस से किसी भी देश में संक्रमण तथा मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये दो हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज पेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\