एजेंसी न्यूज
मजदूरों की कमी के चलते पंजाब के कंबाइन हार्वेस्टर मशीन निर्माताओं को नुकसान
Bhashaमजदूरों की कमी के कारण मार्च और अप्रैल में जब सीजन अपने शिखर पर होता है तब भी मशीन निर्माता कंपनियां अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं कर पा रही हैं ।
कोविड-19 से होने वाली मौत का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने समिति का गठन किया
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार समिति की अध्यक्षता करेंगे।
केंद्रीय दल ने कोविड-19 पर पश्चिम बंगाल सरकार से प्रस्तुतिकरण देने को कहा
Bhashaपश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखे पत्र में केंद्रीय दल के प्रमुख अपूर्व चंद्रा ने इस बारे में भी जानकारी मांगी है कि क्या राज्य में उपलब्ध जांच केंद्रों का पूरी तरह उपयोग किया जा रहा है और जांच के लिए प्रोटोकॉल अपनाये जा रहे हैं।
अभियोजन के लिये नोटिस जारी होने के बाद भी कंपनियां विवाद से विश्वास योजना का लाभ उठा सकेंगी
Bhashaकेन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इससे पहले चार मार्च को इस योजना के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों के विस्तृत जवाब जारी किये थे। विभाग ने इसके बाद बुधवार को एक सवाल के जवाब में सुधार लाते हुये कुछ और स्पष्टीकरण जारी किये हैं। यह सवाल प्रत्यक्ष कर में अभियोजन मामलों से जुड़ा है। इस सवाल के जवाब में सीबीडीटी ने कानून की सही मंशा को जाहिर किया है।
कोविड-19: पंजाब में संक्रमण के छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 257
Bhashaफिलहाल अस्पतालों में 188 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब आप किस्तों में दे सकते हैं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, इरडा ने बीमा कंपनियों को दी अनुमति
Bhashaबीमा कंपनी उन उत्पादों के लिये किस्तों में प्रीमियम ले सकती हैं जो उन्हें उपयुक्त जान पड़ता है।
चुनाव करवाने के लिये खेल मंत्रालय से हस्तक्षेप चाहता है एआईसीएफ
Bhashaएआईसीएफ की वार्षिक आम बैठक (एसजीएम) में जो अन्य महत्वपूर्ण फैसले किये गये उनमें महासंघ के दैनिक कार्यों की देखरेख के लिये पांच सदस्यीय पैनल गठित करना भी शामिल हैं।
उ कोरिया किम की सेहत पर खामोश, उत्तराधिकारी को लेकर लगने लगे कयास
Bhashaउत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम जोंग उन की कुछ पुरानी टिप्पणियों को प्रकाशित किया, लेकिन किसी नई गतिविधि की रिपोर्ट नहीं दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने बार-बार कहा कि उत्तर कोरिया में किसी भी तरह का असामान्य घटनाक्रम नहीं देखा गया है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नोएडा में 23 लोग गिरफ्तार
Bhashaपुलिस के अनुसार धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर बुधवार को सात मुकदमे दर्ज किए गए तथा 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
स्वास्थ्य कर्मियों के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें राज्य सरकारें : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में पत्र लिख कर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव कारगर उपाय करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने पत्र में राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस संकट के कारण उपजी मौजूदा परिस्थितियों में चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं के महत्व को देखते हुये उन्हें अन्य सभी सेवाओं की तुलना में विशिष्ट स्थान दिया जाये। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से इस अभियान में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा सुरक्षा सहित अन्य सभी सहूलियतें भी देने को कहा है।
सरसों छोड़कर अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में हानि
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था और वायदा कारोबार में सरसों, और सोयाबीन जैसे देशी तेल तिलहन की कीमतों में इसका असर देखने को मिला जहां इनकी कीमतों में कुछ सुधार दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार में इस सुधार के बावजूद हाजिर बाजार में सरसों को छोड़कर बाकी देशी तेलों के भाव मंगलवार के मुकाबले हानि दर्शाते बंद हुए।
रमजान के मौके पर मस्जिद की बजाय घर पर ही नमाज अदा करें मुस्लिम समुदाय के लोग : अजित पवार
Bhashaकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये देश में जारी मौजूदा लॉकडाउन तीन मई तक जारी रहेगा ।
असम में पिछले सात दिनों में कोविड-19 कोई नया मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
Bhashaसरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस के अभी भी संक्रमित 14 व्यक्ति हैं। 34 व्यक्ति जांच में संक्रमित पाये गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं 19 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
लॉकडाउन: कोटा में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों की घरों के लिए रवानगी शुरू
Bhashaमध्य प्रदेश की सरकार ने छात्रों को वापस लाने के लिए मंगलवार रात को 143 बसें भेजी थीं।
कर्नाटक में 23 अप्रैल से लॉकडाउन में आंशिक ढील
Bhashaसरकार ने कहा कि लॉकडाउन से यह ढील सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में दी जाएगी जो कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए खतरे वाले क्षेत्र घोषित नहीं हैं।
क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त रखने के लिए पटनायक ने 6,798 सरपंचों को शपथ दिलाई
Bhashaमुख्यमंत्री ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम शपथ दिलाई।
ईपीएफओ ने पिछले 15 दिनों में धन निकासी के 10.02 लाख दावों का निपटान किया
Bhashaश्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार कोरोना वायरस संकट के तहत आने वाले आवेदनों में से करीब 90 प्रतिशत दावों का निपटान तीन दिन के भीतर कर दिया गया। अंशधारकों इन पैसों को लौटाने की जरूरत नहीं है।
प्रधानमंत्री ने की 106 साल के पूर्व जनसंघ विधायक से बात : मुश्किल वक्त में मांगा आशीर्वाद
Bhashaकुशीनगर के रामकोला ब्लॉक स्थित पगर गांव के मूल निवासी भुलई भाई 1974 और 1980 में जिले की नौरंगिया सीट (अब खड्डा) से विधायक चुने गये थे।
सलीम मलिक चाहते हैं प्रतिबंध हटे, नजरें कोचिंग पर
Bhashaमलिक को 2000 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।
भाजपा ने स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए अध्यादेश लाने के फैसले का स्वागत किया
Bhashaपार्टी ने कहा कि पूरा देश स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खड़ा है ।