एजेंसी न्यूज

COVID-19: थाईलैंड के 6 नागरिकों को अस्पताल से मिली छुट्टी, वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में भेजा गया चेन्नई जेल

Bhasha

वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के छह नागरिकों को स्वस्थ होने के बाद यहां अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्होंने बताया कि सभी को सोमवार रात में पुलिस सुरक्षा के बीच पुजहल जेल भेजा गया. भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

COVID-19 लॉकडाउन के दौरान केरल में पुलिसकर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर केक पहुंचाकर लोगों की कर रहे हैं मदद

Bhasha

केरल के पुलिसकर्मी कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने और दूसरों को खुश रखने के लिए सामान पहुंचाने वालों का काम कर रहे हैं. रविवार की सुबह पुलिस जेंसी के घर केक लेकर पहुंच गई. उन्होंने लेना से वीडियो चैट पर बात कर उसे केक भी दिखाया जिसके बाद बच्ची बेहद खुश थी.

COVID-19: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में मृतक संख्या घटने के साथ अमेरिका में सुधार के संकेत

Bhasha

न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के चलते सोमवार को कुल 337 लोगों की मौत हुई. गवर्नर एंड्र्यू क्योमो ने मृतक संख्या की जानकारी दी. अमेरिका में कोविड-19 के केंद्र रहे राज्य के पिछले एक महीने के इतिहास में मृतकों की यह सबसे कम संख्या है.

वार्न को कई बार अपने इशारों पर नचाता था तेंदुलकर : ब्रेट ली

Bhasha

तेंदुलकर ने वार्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली। उन्होंने वार्न के रहते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाये। इसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल है। वार्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और पांच शतकों की मदद से 998 रन बनाये।

मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा

Bhasha

मुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।

केन्द्र गैर-कोविड इलाज वाले क्षेत्रों में स्वास्थकर्मियों को पीपीई किट्स सुनिश्चित करे: न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने गैर कोविड उपचार क्षेत्र में कार्यरत सभी चिकित्सकाकर्मियों को पीपीई उपलब्ध कराने के लिये दायर आवेदन पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से एक मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। इससे पहले, पीठ को सूचित किया गया कि भारत में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिनमें कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आते।

तमिनलाडु कांग्रेस ने त्वरित जांच किट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

Bhasha

त्वरित जांच किट को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस आलागिरि ने कहा कि इस सौदे में ’मुनाफाखोरी’ भी अदालत के हस्तक्षेप की वजह से ही रूक पायी।

सपा और कांग्रेस ने की साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग

Bhasha

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है। इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।’’

बेंगलुरु में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने वाले कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं

Bhasha

बेंगलुरु में उन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाया गया, जिन पर गुस्साई भीड़ ने तब हमला कर दिया था, जब वे शहर के एक अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कुछ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे.

कोविड-19: आईटीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण विकसित किया

Bhasha

एरोसोल बॉक्स में एक पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब होता है जिससे एक मरीज के सिर को कवर किया जाता है। इसमें दो गोलाकार रास्ते होते हैं, ताकि उसके माध्यम से चिकित्सा कर्मी के हाथ ‘एयरवे प्रसीजर’ के लिए उसके भीतर जा सके।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के आठ नए मामले; संक्रमितों की संख्या 520 हुई

Bhasha

विभाग ने कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 8 नए मामले सामने आए हैं।’’

भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल ने राष्ट्रपति पद के लिए बाइडेन का समर्थन किया

Bhasha

बाइडेन (77) डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हो सकते हैं।

अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय नागरिक हुआ COVID-19 से संक्रमित

Bhasha

मैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है. जेंसी ने कहा कि वह सीबीपी की हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित होने वाला पहला व्यक्ति है.

आज का इतिहास : सोवियत संघ ने चेरनोबिल में परमाणु विकीरण की बात स्वीकार की

Bhasha

कोविड-19 से पीड़ित बच्चे अस्पताल के पृथक वार्ड में खिलौनों, कार्टून के जरिए खुद को व्यस्त रख रहे

Bhasha

जालंधर सिविल अस्पताल में, कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई दो बहनों को व्यस्त रखने के लिए उन्हें खिलौने और कैरम बोर्ड दिया गया है जबकि चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में वायरस से संक्रमित बच्चों को टीवी पर कार्टून दिखाकर या ड्राइंग सत्र चला कर व्यस्त रखा जा रहा है।

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के ताजा 82 मामले, संक्रमितों की संख्या 1,259 पहुंची

Bhasha

सरकारी बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में लगातार पिछले चार दिन में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 31 है।

ट्रंप के ‘जांच कोई बड़ी समस्या नहीं’ वाले बयान पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जताई आशंका

Bhasha

प्रशासन ने राज्यों में आने वाले सप्ताह में जांच दर बढ़ाने के लिए ‘खाका’ तैयार किया है। यह खाका एक तरह से इस बात की स्वीकृति है कि बार-बार सार्वजनिक स्तर पर बयान देने के बाद भी पिछले दो महीने में जांच क्षमता और उपलब्धता पर्याप्त नहीं थी।

राजा ने मैच फिक्सिंग के लिए जेल की सजा का सुझाव दिया, कोविड-19 से तुलना की

Bhasha

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बल्लेबाज उमर अकमल को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया क्योंकि उन्होंने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद राजा और जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मपुमेलेलो मबांग्वा ने सोशल मीडिया पर मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा की।

कोरोना वायरस : ब्रिटेन ने स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों के लिए पेश की 60,000 पौंड की नयी बीमा योजना

Bhasha

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,000 के पार जा चुकी है।

नोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आग, करोड़ों का नुकसान

Bhasha

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक कंपनी है। इस कंपनी की फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई।

Categories