एजेंसी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो विधायको को कारण बताओं नोटिस जारी किया
Bhashaभाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी की ‘‘रीति नीति के विरुद्ध आचरण’’ करते हुए वक्तव्य देने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने तिवारी एवं प्रकाश को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
घोर आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने आत्महत्या की दी धमकी, पुलिस ने की मदद
Bhashaपुलिस ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शहर के बाहरी इलाके में उस महिला के घर पर पहुंची और उसके चार सदस्यीय परिवार को खाद्यान्न और नकद सहायता प्रदान की।
निजी अस्पतालों की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बकाये के भुगतान की मांग
Bhashaअस्पतालों ने कहा कि सरकार द्वारा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। यह योजना गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चत करती है।
डीएचसीबीए ने अदालतों के चरणबद्ध तरीके से काम करने को लेकर उच्च न्यायालय को सुझाव दिए
Bhashaएसोसिएशन ने अपने सुझाव उस समिति को दिए जिसका गठन दिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसके और सुनवाई अदालतों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर सामान्य कामकाज के लिए चरणबद्ध योजना बनाने के लिए गठित किया है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज
Bhashaपुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए ।
जलवायु संकट से निपटने की प्रौद्योगिकी सभी के लिए वहनीय कीमत पर उपलब्ध हो : जावडेकर
Bhashaजावडेकर ने यह बात पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता के 11वें सत्र में 30 देशों के साथ ऑनलाइन संवाद में कही।
कोविड-19 के प्रभाव से मुकाबले के लिये कारोबार को समर्थन देने की जरूरत : भारत
Bhashaविदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित पांच प्रमुख देशों के ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह बात कही । बैठक में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा बनाने पर जोर दिया गया ।
जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों के 68,600 करोड़ रुपये बट्टे खाते में: आरबीआई ने दिया जवाब
Bhashaतकनीकी रूप से बट्टे खाते में डाल दिया है।
कोटा में फंसे छात्रों की मदद को बिहार सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर के मिश्रा की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले में केंद्र के वकील के एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर इसकी अगली सुनवाई की तारीख पांच मई निर्धारित की। पीठ ने कहा कि “इस बीच यदि कोई जरूरतमंद छात्र उनमें हेल्पलाइन नंबर पर (बिहार सरकार द्वारा स्थापित) मदद मांगता है तो बिहार सरकार को जरूरतमंद छात्रों की मदद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।”
पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला
Bhashaपुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा । इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं ।
सिद्धरमैया ने संक्रमणमुक्त जिलों में शराब बिक्री की अनुमति देने का सुझाव दिया
Bhashaइसके अलावा सिद्धरमैया ने राज्य सरकार से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण प्रभावित ऑटोरिक्शा चालकों, फेरीवालों, दिहाड़ी मजदूरों जैसे अंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग की।
घोष ने कोविड-19 को लेकर समिति गठित करने पर ममता पर साधा निशाना
Bhashaबनर्जी ने सोमवार को कोविड-19 प्रबंधन पर एक मंत्रिमंडलीय समिति के गठन की घोषणा की थी। इस समिति में वित्त मंत्री अमित मित्रा, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम और स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल हैं।
प्रयागराज से छात्रों को पहुंचाया जा रहा है घर: अपर मुख्य सचिव
Bhashaअधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रयोग की जाने वाली पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट को लेकर भ्रामक व तथ्यहीन बातें फैलाई जा रही हैं। कोविड-19 मामले आने पर पहले से मौजूद एस1, एस2 के लिए उपलब्ध पीपीई किट का प्रयोग शुरू किया गया था जिसे 115 रूपये में अक्टूबर 2019 में खरीदा गया था।
राजनाथ ने लॉकडाउन के बाद फिर काम शुरु करने के लिए डीपीएसयू, ओएफबी को जरूरी योजना बनाने को कहा
Bhashaरक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने कोविड-19 से निपटने में डीपीएसयू और ओएफबी के सहयोग की समीक्षा की।
आनंद महिन्द्रा का 49 दिन के बाद व्यापक स्तर पर लॉकडाउन उठाने का सुझाव दिया
Bhashaमहिन्द्रा ने माना कि सरकार के लिये लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना बनाना काफी चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि अर्थव्यवस्था की तमाम चीजें एक दूसरे से काफी कुछ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आगे की योजना बड़े पैमाने पर संक्रमण को नियंत्रित करने और परीक्षण करने पर आधारित होनी चाहिये। केवल हॉटस्पॉट और जनता के अतिसंवेदनशील समूह को ही अलग रखा जाना चाहिये।
कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार
Bhashaसचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों के प्रति लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण ही राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।
आयुष मंत्रालय ने कोरोना को लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दी यह खास काढ़ा पीने की सलाह
Bhashaआयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) मंत्रालय ने कहा कि यह विधि जनसमुदाय के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है और प्रधानमंत्री उस पर अपनी सहमति जता चुके हैं.
सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री से कहा, लंबित बोर्ड परीक्षा कराना अभी व्यावहारिक नहीं
Bhashaउन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की अध्यक्षता में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की हुई बैठक में यह अनुशंसा की।
परीक्षण किट: चीन ने भारत से मुद्दे के समाधान के लिए चीनी कंपनियों से संवाद बढ़ाने की अपील की
Bhashaआईसीएमआर ने सोमवार को राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ग्वांगझू वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवजॉन डायग्नोस्टिक्स से खरीदे गये इन किटों का उनके प्रदर्शन में बहुत अंतर आने के चलते इस्तेमाल बंद कर देने को कहा था। भारत ने इन दोनों चीनी कंपनियों से करीब पांच लाख त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण किट खरीदे थे।