लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए ।

जमात

अहमदाबाद, 28 अप्रैल गुजरात पुलिस ने लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है ।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए ।

उन्होंने बताया कि एक मामले में भरूच जिले के पालेज थाना में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। भरूच के ही आमोद थाने में तबलीगी जमात के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।

उन्होंने बताया, ‘‘(25 मार्च को) लॉकडाउन लागू होने के पहले तबलीगी जमात के कुछ सदस्य 17 मार्च को रो-रो फेरी सर्विस के जरिए भरूच से भावनगर गए थे।’’

झा ने वीडियो संदेश में बताया, ‘‘हाल में उनमें से छह लोग एक निजी बस से भरूच के एक गांव लौटे थे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मामला सामने आने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए पालेज थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी । ’’

इसी तरह तबलीगी जमात से जुड़े सात लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से एक बस से भरूच आए ।

झा ने कहा कि जिले में उनके आने के बारे में जानकारी मिलने पर आमोद थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\