एजेंसी न्यूज
पीसीबी के कानूनी सलाहकार रिजवी ने शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका
Bhashaपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है जिन्होंने अपने यूट्यूब शो पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी.
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने अपने मेधावी छात्र को याद किया
Bhashaकैंसर की वजह 54 साल की उम्र में उनका मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।
रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित सहकारी बैंक पर लागू प्रतिबंध छह माह बढ़ाये
Bhashaरिजर्व बैंक ने अक्टूबर 2018 में इस बैंक पर छह माह के लिये प्रतिबंध लागू किये थे। बैंक पर कोई नया कर्ज देने और पुराने कर्ज का नवीनीकरण करने से रोक लगा दी गई। इसके बाद इन प्रतिबंधों को दो बार बढ़ाया जा चुका है। बैंक को उसकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने के साथ प्रतिबंधों के तहत ही बैंकिंग कारोबार करने की अनुमति दी गई है।
‘भगोड़ों’ का कर्ज बट्टे खाते में क्यों डाला गया, सच बताएं वित्त मंत्री : कांग्रेस
Bhashaविपक्षी दल ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उसके एक आरोप को लेकर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार की रात कहा था कि जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने वाले लोग पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की ‘फोन बैंकिंग’ के लाभकारी हैं और मोदी सरकार उनसे बकाया वसूली के लिए उनके पीछे पड़ी है।
कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए अध्यादेश लाएगी उप्र सरकार
Bhashaराज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार 'उत्तर प्रदेश महामारी नियंत्रण अध्यादेश 2020' लाने पर विचार कर रही है।
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण अब जल शक्ति मंत्रालय के अधीन
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि सीडब्ल्यूएमए पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन था।
कोविड-19 का कृषि वृद्धि दर पर अधिक प्रभावित नहीं होगा: कृषि मंत्रालय
Bhashaकृषि और इसके संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि वर्ष 2019-20 में 3.7 प्रतिशत थी।
लॉकडाउन : राजस्थान से वापस आए तीन मजदूरों को ट्रक ने कुचला
Bhashaभैरोंगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जयशी राम बर्डे ने बताया कि 12 मजदूरों का एक समूह बसों द्वारा जैसलमेर राजस्थान से वापस उज्जैन लौटा था। ये मजदूर उज्जैन से अपने गांव मोहनपुरा एक अन्य वाहन से जा रहे थे लेकिन मोहनपुरा से 20-25 किलोमीटर दूर इन्होंने रात में सड़क किनारे सोने का फैसला किया।
हरियाणा की सीमा सील होने के कारण आजादपुर मंडी में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित
Bhashaदरअसल एशिया के सबसे बड़े थोक बाजार आजादपुर मंडी में 11 व्यवसायी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
देश की र्शीर्ष 100 में से 27 कंपनियों के लिए वर्तमान वेतन बरकरार रखना मुश्किल: डेलायट रपट
Bhashaरपट में कहा गया है कि आवा-जाही पर देश व्यापी पाबंदी के चलते यदि इन कंपनियों की कमाई 30 प्रतिशत या उससे ज्यादा घटती है तो इनके लिये मौजूदा वेतन स्तर को बरकरार रखना मुश्किल होगा। देश में कोरोना विषाणु से फैली महामारी का संक्रमण रोकने के लिए तीन मई तम लॉकडाउन लागू है।
कोलकाता लॉकडाउन : ‘‘घर चला जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा’’
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन का पालन कराने का कोलकाता के लोगों ने अपना ही अनोखा तरीका निकाल लिया है.... यहां गब्बर सिंह की वेशभूशा में एक शख्स ‘‘ घर चला जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा ’’ चिल्लाता हुआ लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर आगाह करता नजर आ रहा है।
कोविड-19 के दौरान चिकित्सकों का प्रशिक्षण बढ़ाने के एनबीई के फैसले पर रोक लगाने से अदालत का इनकार
Bhashaअदालत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह (प्रशिक्षण) प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है।
इंडियन बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई
Bhashaइंडियन बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि घटी बयाज दर तीन मई से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि बैंक की एम साल की एमसीएलआर दर 0.30 प्रतिशत घटकर मौजूदा 8.10 प्रतिशत से घटकर 7.80 प्रतिशत पर आ गई है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे स्मार्ट शहरें बनाने की संभावनाएं देख रही है सरकार: गडकरी
Bhashaउन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय और प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा लिया जाएगा।
देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में पांच साल में 111 लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण की आवश्यकता
Bhashaवर्ष 2019- 2025 के लिये राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) पर गठित कार्यबल ने अपनी अंतिम रिपोर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंप दी। इस रिपोर्ट में ढांचागत परियोजनाओं के लिये धन जुआने के वास्ते बॉंड बाजार को और गहरा बनाने, नये विकास वित्त संस्थान स्थापित करने और भूमि का मौद्रीकरण करने जैसे कदम उठाने चाहिये ताकि वित्तपोषण की जरूरत को पूरा किया जा सके। वित्त मंत्रालय ने एक वक्तव्य में यह कहा है।
लॉकडाउन में छूट के बाद सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना एक चुनौती
Bhashaसबसे ज्यादा प्रभावित इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में सुबह के समय ट्रेनें और ट्रामों में भीड-भाड़ रहती है लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए नयी तरह की व्यवस्था की जा रही है ।
ममता बनर्जी की वोटबैंक की राजनीति के कारण बंगाल में सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति विकट हुई : भाजपा
Bhashaतृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को तीखे शब्दों में लिखे पत्र में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के मुकाबले की जगह राजनीति में जुटी हुई हैं और उनकी शर्मनाक तुष्टिकरण की नीति के कारण मुस्लिम समुदाय के सदस्य लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं ।
उच्च एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 31 मई तक होने की संभावना नहीं
Bhashaउच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि 24 मार्च को लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित होने की वजह से उसकी समय तालिका प्रभावित हुई है।
साबरमती जेल में दो कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Bhashaसाबरमती जेल के पुलिस उपाधीक्षक डी डी राणा ने बताया कि दोनों हाल ही में जेल आए थे। एहतियात के तौर पर उन्हें जेल के पृथक वार्ड में रखा गया है जो 2400 कैदियों वाले मुख्य परिसर से दूर है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियां मई अंत तक जारी रहें : ममता
Bhashaकेन्द्र सरकार के आदेशानुसार बनर्जी ने कुछ छूट, जैसे... ग्रीन जोन में स्थित किसी वस्तु की एकमात्र दुकान को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि वहां भी तमाम एहतियात और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना है।