एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन में फंसे प्रवासी लोगों की वापसी के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी
Bhashaरेलवे ने सुबह सावधानीपूर्वक एक अभियान में गोपनीयता बरतते हुए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर पहली ट्रेन की शुरूआत की। यह ट्रेन 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर तेलंगाना में हैदराबाद से झारखंड के हटिया के लिए सुबह साढ़े बजे रवाना हुई।
ई-वाणिज्य कंपनियों ने सभी तरह की वस्तुओं की आपूर्ति की छूट का स्वागत किया
Bhashaकंपनियों ने कहा है कि इससे लाखों छोटे और मध्यम उपक्रमों और व्यापारियों को कारोबार फिर से शुरू करने में मदद भी मिलेगी। उद्योग जगत ने शुक्रवार को यह प्रतिक्रिया दी।
जेल में कोविड-19 संक्रमित कोई मरीज हो तो रिपोर्ट दें: अदालत ने अफसरों से कहा
Bhashaस्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग कर रही 62 वर्षीय एक महिला की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने यह निर्देश दिये।
ओडिशा में कोविड-19 के सात नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 149 हुई
Bhashaएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार मामले जाजपुर जिले में, दो बोलंगीर जिले में और एक बालासोर में सामने आया।
उद्योग ने लॉकडाउन के प्रभाव से उबरने को प्रोत्साहन पैकेज मांगा
Bhashaउद्योग ने सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी बंद को चार मई से दो सप्ताह तक बढ़ाने और इस दौरान कुछ क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया।
पासवान ने बिहार से खाद्य सुरक्षा कानून, गरीब अन्न योजना लाभार्थी सूची के अंतर को दूर करने को कहा
Bhashaउन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को खाद्यान्न आवंटन के लिये सौंपी गई राज्य की सूची में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लगभग 14.04 लाख लाभार्थी और पीएमजीएवाई के तहत 6.67 लाख लाभार्थी राज्य सूची में अद्यतन नहीं किये गये हैं।
पंजाब में कोरोना वायरस के 105 नये मामले आये सामने , कुल मामले हुए 585
Bhashaराज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 100 से अधिक सत्यापित मामले सामने आये।
कोरोना वायरस: चीन हुबेई प्रांत में आपातकाल प्रतिक्रिया स्तर घटाएगा
Bhashaहुबेई के उप-गवर्नर यांग युनयान ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रांत में कोविड-19 पर नियंत्रण और रोकथाम की दिशा में आपातकालीन स्तर को कम करना एक अहम पड़ाव है लेकिन इसका यह आशय नहीं कि प्रांत ने जोखिम सतर्कता या महामारी के खिलाफ अपने काम की तेजी को कम कर दिया है।
लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए राज्यों से किराया लेगा रेलवे
Bhashaइस संबंध में शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि किराए में शयनयान श्रेणी के टिकट की कीमत, 30 रुपये का सुपरफास्ट शुल्क और प्रति यात्री भोजन तथा पानी के लिए 20 रुपये शामिल होंगे।
लॉकडाउन: वाहन कंपनियां पहली बार किसी महीने में कोई वाहन नहीं बेच पाईं
Bhashaकोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिये देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसके कारण वाहन कंपनियों का उत्पादन और बिक्री नेटवर्क पूरी तरह से बंद रहा है। इस दौरान कंपनियां केवल कुछ वाहनों का निर्यात ही कर पाईं हैं।
कोरोना वायरस संक्रमित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से दिल्ली सरकार ने किया जवाब तलब
Bhashaदिल्ली सरकार के एक आदेश के अनुसार जिन अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिए निर्दिष्ट नहीं किया गया है उनके चिकित्सा निदेशक डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों को बेवजह 14 दिन के लिए पृथक-वास में भेज रहे हैं।
नांदेड़ गुरुद्वारे को बंद किया गया, पंजाब में 91 और श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Bhashaउल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से लौटे करीब 3,500 श्रद्धालुओं में कम से कम 197 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
योगी की श्रमिकों से अपील : लॉकडाउन के नियमों का करें पालन
Bhashaयोगी ने कहा कि प्रदेश के कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं किन्तु स्थिति के सामान्य होने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कामगारों और श्रमिकों से इस स्थिति में धैर्य रखते हुए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की।
कोविड-19 को खत्म करने के लिये केंद्र सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही, लोग सहयोग करें : नड्डा
Bhashaनड्डा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद में यह बात कही ।
दो और सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सुरक्षित क्षेत्रों को मिली कुछ छूट
Bhashaइसके अलावा, इस अवधि में शैक्षणिक संस्थान, थियेटर, मॉल, होटल और बार भी बंद रहेंगे। सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। हालांकि इस अवधि में उन क्षेत्रों के भीतर लोगों की आवाजाही और विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों के लिए कुछ छूट दी गई है जहां कोविड-19 के सीमित मामले या कोई मामला नहीं है।
हरियाणा में कोविड-19 के 18 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 357 हुई
Bhashaसिरसा जिला के अधिकारियों ने बताया कि दोनों तीर्थयात्री नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा हुजूर साहिब से लौटे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूरजपुर के तीन अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Bhashaराज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के जाजवल गांव में क्वारंटाइन सेंटर में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस क्वारंटाइन सेंटर में पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है।
किसानों को उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए मंडी अधिनियम में किए गए गई संशोधन : चौहान
Bhashaउन्होंने कहा कि इनके लागू होने से अब किसान अब घर बैठे ही अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेंगे और किसानों को मंडी जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही, उनके पास मंडी में जाकर फसल बेचने तथा समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने का विकल्प भी जारी रहेगा।
भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में मजबूती के लिए रक्षात्मक, चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तेज किया
Bhashaकेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि 2.22 करोड़ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के लिए ऑर्डर दिए गए हैं, जिनमें 1.43 करोड़ का निर्माण घरेलू विनिर्माता करेंगे और शेष का आयात किया जाएगा।
महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई।