एजेंसी न्यूज
कोविड-19 : दिल्ली में सीआरपीएफ की एक ही बटालियन के 122 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन के 20,000 पैकेट उपलब्ध कराए
Bhashaअमेरिका इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने कहा कि उसने भोजन उपलपब्ध कराने के लिए वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के साथ साझेदारी की है।
दिल्ली की अदालत ने मैच-फिक्सिंग मामले में सट्टेबाज संजीव चावला को जमानत दी
Bhashaविशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने चावला को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत के साथ 30 अप्रैल को राहत दी।
एफडीए ने कोविड-19 मरीजों के इलाज में वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को दी मंजूरी
Bhashaअमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए वायरल रोधी दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
अमेरिका कोविड-19 का टीका विकसित करने में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करे: कांग्रेस सदस्य
Bhashaविदेश मंत्री पोम्पिओ को लिखे एक पत्र में कांग्रेस सदस्यों एमी बेरा और टेड योहो ने अमेरिका से महामारी संबंधी सजगता नवोन्मेष गठबंधन (सीईपीआई) में शामिल होने का आग्रह किया।
बहराइच में पुलिस अधिकारी के रूप में किशोर समझा रहा है लॉकडाउन का महत्व
Bhashaशहर में 14 वर्षीय बालक चौकी प्रभारी के रूप में पुलिसकर्मियों के साथ हाथ में डंडा लिए लोगों को समझा रहा है,, ‘‘लॉकडाउन मत तोड़ना, गैर-जरूरी वजह से घर से नहीं निकलना। अंगौछा, रूमाल या मास्क से चेहरा ढककर रखना। साबुन से बार-बार हाथ धोना या सैनेटाइजर लगाना।’’
ओडिशा में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, कुल मामले 154 हुए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि नए मरीज हाल में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लौटे थे।
बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर तैयार बिहार; नीतीश ने अधिकारियों से कमर कसने को कहा
Bhashaशुक्रवार को यहां छह घंटे तक चली कई दौर की बैठक में कुमार ने अधिकारियों से उस वक्त के लिए कमर कसने को कहा है जब लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और तीर्थयात्रियों को केंद्र द्वारा चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों से घर लाया जाएगा।
Covid-19: चंदा जुटाने के कार्यक्रम में साथ आएंगी अभिनय, संगीत और खेल जगत की हस्तियां, देखें सूची
Bhashaमनोरंजन और खेल जगत की हस्तियां तीन मई को आयोजित हो रहे एक डिजिटल समारोह में साथ आ रही हैं जिसके जरिए कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों के लिए चंदा जुटाया जाएगा. इस कार्यक्रम से जमा होने वाली तमाम राशि, राहत प्रयासों को समर्थन देने के लिए संगठन ‘गिव इंडिया’ द्वारा चलाए जा रहे ‘भारत कोविड प्रतिक्रिया कोष’ में दी जाएगी.
चीन ने COVID-19 महामारी फैलने के बाद स्थिति को ठीक से नहीं संभाला: व्हाइट हाउस
Bhashaअमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वुहान शहर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद चीन ने ‘‘स्थिति को ठीक से नहीं संभाला.’’ व्हाइट हाउस ने हालांकि इस एशियाई देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर कोई निर्णायक उत्तर नहीं दिया. अगले दिन चीन ने अपनी प्रयोगशाला बंद कर दी.
देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,218 हुई, संक्रमण मामलों की संख्या 37,336 तक पहुंची
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 साल के किशोर की मौत
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया।
लॉकडाउन : गोवा में शराब व्यापारियों को भंडार खत्म होने की चिंता
Bhashaशराब व्यापारियों के अनुसार, विदेश निर्मित शराब का भंडार अगले दो महीनों में खत्म हो सकता है क्योंकि ज्यादातर स्कॉच व्हिस्की ब्रिटेन से लाई जाती है जबकि कई अन्य तरह की शराब का आयात फ्रांस, स्पेन और इटली से किया जाता है जो इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं।
कोरोना वायरस : रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 74 पर पहुंची, कुल 1,545 संक्रमित
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं दो महिलाओं ने जिले के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले छह दिन के दौरान आखिरी सांस ली। दोनों महिलाओं की उम्र 55-55 वर्ष की थी।
अमेरिका के कई अस्पताल कोविड-19 के इलाज में कर रहे हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल : रिपोर्ट
Bhashaचिकित्सा पत्रिका ‘एमडेज’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) और तोसीलिजुमैब दवा से येल न्यू हेवन हेल्थ सिस्टम के अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने निजी अस्पतालों को सामान्य सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश
Bhashaपश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों को योजनाबद्ध तरीके से सामान्य सेवाओं को बहाल करने का निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रांची में शुक्रवार को कोई कोरोना संक्रमित मामले नहीं आए सामनें, 6 मरीज हुए स्वस्थ
Bhashaझारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया बल्कि छह मरीज स्वस्थ घोषित किये गये. राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह ने इस बात की पुष्टि की.
बंगाल सरकार ने 'रेड जोन' के त्रुटिपूर्ण आकलन को लेकर केंद्र को लिखा पत्र, तृणमूल कांग्रेस और BJP के बीच छिड़ा विवाद
Bhashaपश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को केंद्र को पत्र लिख कर जोर देते हुए कहा कि राज्य में 10 नहीं, बल्कि चार ही जिले ‘रेड जोन’ हैं. इसको लेकर अब भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच ताजा वाकयुद्ध छिड़ गया. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोविड-19 स्थिति पर बंगाल सरकार का झूठ हर दिन उजागर हो रहा है.
COVID-19 लॉकडाउन में 4 मई से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर मिलेगी छूट, देखें सूची
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया जिसमें संक्रमण के आधार पर बांटे गए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर विशेष गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी गई है. सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रकार की सभाएं और धार्मिक स्थलों पर लोगों के लिए पूजा का आयोजन.
हमें मजदूरों का शुक्रगुजार होना चाहिए, दुख सहकर भी लॉकडाउन का पालन किया : सोरेन
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हमारे राज्य के मजदूर इतनी तकलीफें सहकर आखिर अपने घर पहुंचे, इससे बड़ी खुशी हमारे लिए क्या हो सकती है?’’