एजेंसी न्यूज
कोविड-19: मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,783 हुई, संक्रमण के मामले 52,952
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने को लेकर चिंतित हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Bhashaजर्मनी ने संक्रमण के मामलों का दौर फिर से शुरू होने की स्थिति में योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। इटली में विशेषज्ञों ने नए पीड़ितों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फ्रांस में लॉकडाउन में ढील नहीं दी गई है और उसने संक्रमण का नया दौर शुरू होने की स्थिति में पहले ही योजना तैयार कर ली है।
इराक के पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-कदीमी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
Bhashaसंसद सत्र में 255 सांसदों ने भाग लिया और उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री के तौर पर मुस्तफा अल-कदीमी के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिससे देश में पांच महीने से चल रहा नेतृत्व का संकट खत्म हो गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Bhashaब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के बढ़ते मामले और वृहद आर्थिक आंकड़ों की स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते निवशकों की धारणा कमजोर रही।
कोरोना वायरस हमला पर्ल हार्बर, 9/11 से भी अधिक बुरा है : ट्रंप
Bhashaउन्होंने नर्सों के साथ एक बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अपने देश में अब तक के सबसे बुरे हमले का सामना किया। यह वाकई में सबसे बुरा हमला है। यह पर्ल हार्बर से भी बुरा है। यह विश्व व्यापार केंद्र से भी बहुत बुरा है। पहले कभी इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ।’’
अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया: रिपोर्ट
Bhashaअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।
थककर रूक जाना विकल्प नहीं, विजय के लिए निरंतर प्रयास जरूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bhashaबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘वेसाक वैश्विक समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत नि:स्वार्थ भाव से, बिना कोई भेदभाव किये देश और पूरे विश्व में संकट में घिरे लोगों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है. मोदी ने कहा कि बुद्ध भारत के बोध और भारत के आत्मबोध, दोनों का प्रतीक हैं.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट प्रमुख सत्र रद्द होने की संभावना के लिए तैयार
Bhashaइंग्लैंड के सत्र की शुरुआत को कम से कम एक जुलाई तक टाला जा चुका है और हैरिसन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों को बचाना है।
पंजाब में आज से शराब की होगी होम डिलीवरी, आबकारी एवं कराधान विभाग ने जारी किया आदेश
Bhashaपंजाब आबकारी एवं कराधान विभाग ने राज्य में शराब के ठेके खोले जाने के संबंध में बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसके बाद सात मई से राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी. इसमें कहा गया है कि ‘पंजाब मीडियम लिकर’ की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी. आदेश में कहा गया है कि सिर्फ लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी.
विशाखापट्टनम के रसायन संयंत्र से गैस का रिसाव, दो की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है। इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की।
भारत से चीनी जांच किटों के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट मिलने से चीनी कंपनी निराश
Bhashaकोविड-19 के लिए पांच लाख त्वरित जांच किटों की भारत को आपूर्ति करने वाली दो चीनी फार्मा कंपनियों का कहना है कि भारत में अपने उत्पादों के बारे में नकारात्मक रिपोर्टों को जानकर वे बहुत निराश हैं. भारत ने लगभग दो सप्ताह पहले दोनों चीनी फर्मों से लगभग 5,00,000 रैपिड एंटीबॉडी जांच किट खरीदी थीं और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित कई राज्यों को दिया.
देश पर जानलेवा कोरोना वायरस का हमला पर्ल हार्बर और 9/11 के हमलों से भी अधिक बुरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश पर जानलेवा कोरोना वायरस का हमला पर्ल हार्बर और 9/11 के हमलों से भी अधिक बुरा है. अमेरिका में बुधवार तक कोरोना वायरस से 72,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं. राष्ट्रपति ने खासतौर से ल्यूक एडम्स नर्स का जिक्र किया, जिन्होंने न्यूयॉर्क शहर में स्वेच्छा से काम किया.
विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोविड-19 वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ: पोम्पिओ
Bhashaपोम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है।’’
भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हुए अमेरिका के प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद
Bhashaअफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. इसके बाद, वह नयी दिल्ली रवाना होंगे, जहां वह अफगानिस्तान एवं क्षेत्र की स्थायी शांति में भारत की अहम भूमिका पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे.
भ्रष्टाचार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Bhashaईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ब्यूरो ने मानिक मेहता की शिकायत पर भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस विभाग के निलंबित अधिकारी मुकेश गुप्ता (आईपीएस), उनके पिता और मिक्की मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान न्यासी जयदेव गुप्ता तथा एमजीएम आई इंस्टीट्यूट की निदेशक डाक्टर दीपशिखा अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रवासियों की दुर्दशा को लेकर चिदंबरम ने सरकार पर उठाए सवाल
Bhashaउन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस महामारी ने हर मंत्री और अधिकारी को निरुत्तर कर दिया है।
मप्र में संक्रमण के 89 नए मामले, आंकड़ा 3,138 पर पहुंचा
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में चार, इंदौर में दो और खंडवा, मंदसौर एवं बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 185 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 81 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 20, देवास, खंडवा एवं खरगोन में सात-सात, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद, जबलपुर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
राजस्थान में अन्य राज्यों से अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सीमाएं सील होंगी : गहलोत
Bhashaगहलोत ने बुधवार को समीक्षा बैठक में एक बड़ा निर्णय करते हुए कहा कि विगत दिनों में देश के कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देशभर में गत तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं।
न्यायाधीशों को न्यायपालिका की समस्याओं से निपटना होगा : न्यायमूर्ति गुप्ता
Bhashaन्यायमूर्ति गुप्ता उच्चतम न्यायालय के इतिहास में पहले ऐसे न्यायाधीश बने हैं जिन्हें कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वीडियो कांफ्रेंस से विदाई दी गयी।
कोविड-19 से संक्रमित पाए गए ओटीए असैन्य कर्मचारी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव
Bhashaबयान में कहा गया है, ‘‘यह कर्मचारी ओटीए रसोई में कार्यरत है और उसे रविवार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’