एजेंसी न्यूज

न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण की अवधि बढ़ाई

Bhasha

न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने अर्नब गोस्वामी की याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अर्नब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, केन्द्र की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता और महाराष्ट्र सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलों को सुना।

कोरोना संकट: पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू, कोविड-19 महामारी से निपटने व लॉकडाउन के मुद्दे पर हो रही चर्चा

Bhasha

कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

विजयन ने युवा फुटबॉलरों को छेत्री का अनुसरण करने की सलाह दी

Bhasha

पिछले महीने 51 साल के हुए विजयन ने 35 साल की उम्र में भी छेत्री की काम के प्रति समर्पण की तारीफ की।

गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची बिलासपुर

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्य सुविधा की आवश्यकता वाले लोगों को लेकर गुजरात से आज पहली ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की थीं।

कोलकाता में 338 संक्रमण प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए

Bhasha

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पुलिस को सूची उपलब्ध कराई गई थी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चार रेड जोन कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पुरबा मेदिनीपुर जिला हैं ।

दिल्ली हवाईअड्डे को संक्रमण मुक्त करने के लिए लिया जा रहा है अल्ट्रावायलेट किरणों का सहारा

Bhasha

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि मोबाइल टावर घेराबंदी किए गए एक क्षेत्र में रखे गए हैं और उनके भीतर लगे यूवी लैम्प का इस्तेमाल संक्रमणमुक्त करने के लिए किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के चार मरीजों की अस्पताल से छुट्टी

Bhasha

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसा जर्मन नागरिक

Bhasha

उक्त व्यक्ति पर जर्मनी में आपराधिक मामला दर्ज है।

कोविड-19 से शिक्षा के वांछित परिणाम नहीं आने का खतरा : विश्व बैंक

Bhasha

विश्व बैंक के विशेषज्ञों ने कहा है कि महामारी से पहले भी दुनिया ‘‘शिक्षा के संकट’’ से गुजर रही थी और सतत विकास लक्ष्य 4 के लक्ष्यों को हासिल करने के रास्ते से पहले ही भटक गई थी। सतत विकास लक्ष्य 4 के तहत सभी देश अन्य महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अलावा इसके लिए प्रतिबद्धता जताते हैं कि सभी बालिका एवं बालक मुफ्त, एक समान और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी करें।

हांगकांग पुलिस ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

Bhasha

बयान में कहा गया है कि 19 लोगों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया था जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने काली मिर्च पाउडर की गोलियां चलाईं।

कोरोना वायरस : राजस्थान में दो और मौत, 126 नये मामले

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर और अजमेर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 110 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 58 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

उप्र में अब तक आये करीब सवा तीन लाख श्रमिक, सबका डेटा बेस तैयार करने के निर्देश

Bhasha

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड-19 अस्पतालों में 20 मई, 2020 तक 25,000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि माह के अन्त तक कोविड-19 अस्पतालों में एक लाख बेड उपलब्ध हो जाएं।

पुरुषों के रक्त में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले अणुओं की संख्या ज्यादा : अध्ययन

Bhasha

यूरोपीय हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि जो मरीज दिल का दौरा पड़ने के कारण एसीई और कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके रक्त में भी कोरोना वायरस के लिए वाहक एसीई2 एंजाइम की मात्रा कम है।

कोरोना वायरस के संकट को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर प्रहार किया

Bhasha

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जब कोविड-19 का प्रकोप था तो आप कहां छिपी थीं ममता जी? आपके राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि आप कहां हैं और आप क्या कर रही हैं? राज्य के लोग और बाहर रह रहे बंगाली मजदूर आपसे सहयोग मांग रहे हैं।’’

राज्यों को श्रम कानूनों में संशोधन की मंजूरी नहीं दे केंद्र सरकार: कांग्रेस

Bhasha

पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि श्रमिकों से जुड़ा कदम उठाने से पहले श्रमिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया जाए।

कोविड-19 मरीज अब 17 दिन में पृथक-वास से बाहर आ सकते हैं : संशोधित दिशा-निर्देश

Bhasha

गृह मंत्रालय के नए संशोधित दिशा-निर्देशों में दोहराया गया है कि वे लोग, जिनके यहां खुद को अलग रखने की उचित सुविधा है, अपने परिवार के सदस्यों से दूर रहने के लिए पृथक-वास में रह सकते हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन : जुर्माना की राशि स्वास्थ्य सुविधा के लिए दी जाएगी

Bhasha

बलौदाबाजार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन अब भी जारी है। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर जिले के नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और अन्य विभागों द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है।

गुजरात: ट्रेन रद्द होने के बाद निरमा कारखाने के श्रमिकों ने तोड़े बस के शीशे और खिड़कियां

Bhasha

पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस: सऊदी अरब ने करों को तीन गुना किया, खर्च में 26 अरब डॉलर की कटौती

Bhasha

अर्थव्यवस्था के विविधीकरण के प्रयासों के बावजूद सऊदी अरब राजस्व के लिए तेल पर बहुत अधिक निर्भर है। ब्रेंट क्रूड इस समय करीब 30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। कीमत का यह स्तर सऊदी अरब के अपने खर्च को पूरा करने के लिए काफी कम है। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण मुस्लिम तीर्थस्थल मक्का और मदीना की यात्रा भी बंद है। इससे राजशाही को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

अब श्रमिक विशेष ट्रेन में 1200 की बजाये 1700 यात्री होंगे सवार, तीन ठहराव होंगे

Bhasha

रेलवे की ओर से जारी आदेश में, रेलवे जोनों को संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिये कहा गया है । राज्य सरकारों के आग्रह पर यह निर्णय किया गया है।

Categories