एजेंसी न्यूज
‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज’ ऐतिहासिक, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला : नड्डा
Bhashaनड्डा ने अपने बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में विकास को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष एवं ऐतिहासिक पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 10 फीसदी के बराबर है। मैं इसका स्वागत करता हूँ और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूँ।’’
रोग रोकथाम रणनीतियों से बदल सकता है कि विषाणुओं का विकास क्रम : अध्ययन
Bhashaएक अध्ययन में यह बात कही गई है। पीएनएएस पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में किसी विषाणु के लंबे समय तक बने रहने की स्थिति में लोगों में उसके गोपनीय तरीके से प्रसार के अच्छे और बुरे पहलुओं का अध्ययन किया गया है।
प्रियंका गांधी का सीएम योगी को पत्र- की घर पर कर्ज से जुड़े ब्याज का भुगतान स्थगित करने समेत कई राहत कदमों की मांग
Bhashaयोगी को लिखे पत्र में प्रियंका ने उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की। हाल ही में योगी के पिता का निधन हुआ था.
प्रधानमंत्री के संबोधन में मजदूर-गरीब को निरर्थक निबंध सुनने को मिला : अखिलेश
Bhashaअखिलेश ने ट्वीट किया, ''देश के मज़दूर-ग़रीब अपनी विपदाओं के लिए प्रबंध की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुनने को मिला केवल निरर्थक निबंध। क्या आधे घंटे से भी ज़्यादा समय में सड़कों पर भटकते मज़दूरों के लिए एक-आध शब्द की संवेदना की भी गुंजाइश नहीं थी। हर कोई सोचे। असंवेदनशील-दुर्भाग्यपूर्ण।''
अमेरिका ने कहा, नोवेलिस को करना होगा उत्तरी अमेरिका में ऑटोमोटिव बॉ़डी शीट कारोबार का विनिवेश
Bhashaअटलांटा मुख्यालय वाली नोवेलिस तीन खंडों में सपाट ढले हुए एल्यूमीनियम उत्पाद बनाती है। ये खंड हैं- मोटर वाहन, पेय पदार्थ और विशेष उत्पाद। कंपनी की आय 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में लगभग 12.3 अरब अमरीकी डालर थी।
सड़क हादसों में चार की मौत, 46 घायल
Bhashaचित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के रीवा मार्ग में कलचिहा गांव के पास सड़क किनारे बैठे चार प्रवासी मजदूरों को मंगलवार शाम लोडर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
Bhashaआर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और लॉकडाउन के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
कोरोना वायरस के कारण करीब 48 प्रतिशत भारतीय छात्रों की विदेश पढ़ने की योजना प्रभावित : रिपोर्ट
Bhashaविश्वभर में उच्च शिक्षा संस्थाओं का विश्लेषण करने में विशेषज्ञता रखने वाली और इन संस्थाओं को रैंकिंग देने वाली ब्रितानी कंपनी क्वाक्वैरली साइमंड्स (क्यूएस) की रिपोर्ट में यह कहा गया है.
एक जून से सीएपीएफ की कैंटीनों में केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री होगी: शाह
Bhashaशाह ने कहा कि सीएपीएफ के करीब 10 लाख जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्यों के लिए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
वंदे भारत अभियान: अमेरिका में फंसे 240 से ज्यादा भारतीय नागरिक स्वेदश रवाना
Bhashaइन यात्रियों में विद्यार्थी, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिका में फंसे भारत के 28,000 नागरिक भारत लौटने की इच्छा जता चुके हैं।
बेहाल पकिस्तान में कोरोना से तबाही, 2,000 से ज्यादा नए मामले आए सामने
Bhashaपिछले सप्ताह पाकिस्तान सरकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था और श्रमिकों पर पड़ रहे प्रभाव की वजह से चरणबद्ध तरीके से बंद को हटाना शुरू किया जाएगा.
कोविड-19: नगालैंड दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को फिलहाल वापस नहीं आने पर 10,000 रुपये देगा
Bhashaराज्य के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने कहा कि देशव्यापी बंद के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से फंसे हुए लोगों को वापस लाने वाले राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है। दूसरे राज्यों में फंसे हुए नगालैंड के 18,000 से अधिक लोगों ने अपने घर वापस लौटने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
प्रशंसकों के बिना खेलना आदर्श स्थिति नहीं पर इसकी आदत डालनी होगी: बेल
Bhashaइंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एक जुलाई तक सभी क्रिकेट गतिविधियों को स्थगित कर दिया है और संचालन संस्था इन गर्मियों में खाली स्टेडियम में मैचों को शुरू करने की योजना बना रही है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, कुल मृतक संख्या सात हुई
Bhashaबिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रागिनी मिश्र ने बताया कि पटना शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीडित थीं जिसके इलाज के लिए उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा और इसी दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अफगानिस्तान में प्रसूति अस्पताल पर घातक हमले की कड़ी निंदा की
Bhashaकाबुल में आतंकवादियों ने मंगलवार को सद बिस्तर मैटरनिटी अस्पताल पर हमला कर दिया, जिसमें दो नवजात शिशुओं समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।
सरवन के खिलाफ बयानबाजी के लिये गेल को मिल सकती है सजा
Bhashaचालीस वर्षीय गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया जोक्स ने 2020 सत्र के लिये अनुबंधित किया है। उन्होंने अपने पूर्व साथी सरवन को ‘कोरोना वायरस से भी बुरा’ करार दिया। उन्होंने सरवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तल्लावाह से बाहर करने की साजिश रची।
एनबीए के नए चीन प्रमुख के सामने प्रशंसकों को खेल से दोबारा जोड़ने की मुश्किल चुनौती
Bhashaएनबीए ने मंगलवार को माइकल को चीन में अपना मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया और पिछले साल अक्टूबर में ह्यूस्टन रॉकेट्स के महाप्रबंधक डेरिल मूरे के हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद उन्हें चीन में रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
न्यायालय का उम्र कैद काट रहे सज्जन कुमार को अंतरिम जमानत देने से इंकार
Bhashaप्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार की मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन किया और कहा कि उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।
लॉकडाउन में सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल: मुंबई में मुसलमानों ने की हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मदद, अर्थी भी बनाई
Bhashaपिछले कुछ महीने से पांडुरंग उबाले लकवाग्रस्त थे. उनकी मौत सोमवार को सिवड़ी के जकरिया बंदर क्षेत्र में हो गई. वह कई दशक से मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.