कोविड-19: एक दिन में सबसे अधिक 472 मामले सामने आए, कुल मामले 8,470

इससे पहले सात मई को सबसे अधिक 448 मामले सामने आए थे।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 472 मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 8,470 हो गए। वहीं वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 115 हो गई है।

इससे पहले सात मई को सबसे अधिक 448 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के 7,998 मामले थे और 106 लोगों की इससे जान गई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के 472 नए मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस के मामले बढ़कर 8,470 हो गए। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

उसने कहा कि जान गंवाने वालों में 59 लोगों की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी जो कि मृतक संख्या का 51 प्रतिशत है। 34 लोगों की उम्र 50 से 59 के बीच और 22 की उम्र 50 वर्ष से कम थी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमितों में से 3,045 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 5,310 का इलाज जारी है। इनमें से 145 मरीज आईसीयू में और 21 वेंटिलेटर पर हैं।

उसने कहा कि अभी तक कुल 1,19,736 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\