साजिश के तहत कांग्रेस की तरफ से बुक ट्रेनों को चलाने की इजाजत नहीं दे रहीं भाजपा सरकारें : अजय लल्लू

उन्होंने कांग्रेस द्वारा बुक की गई ट्रेनों को भाजपा सरकारों द्वारा चलाने की इजाजत न देने पर कड़ा एतराज जताते हुये कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग दस लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों को मुफ्त में वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया था लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा और उससे संबंधित बिचौलिए मजदूरों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं।

जमात

लखनऊ, 14 मई उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की भाजपा सरकारों पर प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापस लाने के लिये उनकी पार्टी द्वारा बुक की गई ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा बुक की गई ट्रेनों को भाजपा सरकारों द्वारा चलाने की इजाजत न देने पर कड़ा एतराज जताते हुये कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग दस लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों को मुफ्त में वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया था लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा और उससे संबंधित बिचौलिए मजदूरों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने एक बयान में कहा कि सूरत में अभी तक गुजरात कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिये 12 ट्रेनें बुक की थी लेकिन वहां के कलेक्टर फाइल दबा कर बैठ गए हैं और ट्रेनों को उत्तर प्रदेश जाने नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के 19 हजार 200 श्रमिक अकेले सूरत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूरत से अमेठी,सुल्तानपुर, अयोध्या, फैजाबाद, गोण्डा, फैजाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज बलिया के लिए ट्रेन बुक की गई थी।

बयान में कहा गया है कि सूरत के जिलाधिकारी ने कहा है यदि उत्तर प्रदेश सरकार इन ट्रेनों को अपने राज्य में आने की अनुमति देगी तो वह इन ट्रेनों को भेज देंगे।

उन्होंने कहा भाजपा सरकारों पर इस मुद्दे पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से फंसे हुए मजदूरों का विवरण मांगा था और इस संबंध में अभी तक कई पत्र भी लिखे लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं मिला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूरत के अलावा गुजरात के वलसाड से 6 और भरूच से 5 ट्रेनों को इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वहीं, राजस्थान से कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी 13 ट्रेन से बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर, जौनपुर, सहारनपुर, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर के हजारों श्रमिक घर वापस आये हैं।

लल्लू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि महामारी के समय राजनैतिक प्रतिद्वंदिता को एक तरफ रखकर श्रमिकों को घर वापस लाने पर विचार करे और कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी ट्रेनों को प्रदेश में आने से रोका न जाये। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से फंसे मजदूरों का विवरण प्रदान करने की अपील की ताकि कांग्रेस उन मजदूरों को घर वापस पहुंचाने में मदद कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी