दूसरे राज्यों से मणिपुर लौटने वालों से मुख्यमंत्री ने कहा, यात्रा इतिहास नहीं छिपायें

कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण चेन्नई से मणिपुर के रहने वाले करीब 1440 लोग बुधवार को विशेष ट्रेन से यहां आये और उन सबको 14 दिन के पृथक—वास में रखा गया है ।

जमात

इम्फाल, 14 मई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में लौटने वाले लोगों से कहा है कि वह अपने यात्रा इतिहास समेत कोई भी प्रासंगिक जानकारी नहीं छिपायें ।

कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण चेन्नई से मणिपुर के रहने वाले करीब 1440 लोग बुधवार को विशेष ट्रेन से यहां आये और उन सबको 14 दिन के पृथक—वास में रखा गया है ।

​ सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, 'यात्रा इतिहास को छिपाना विनाशकारी साबित हो सकता है और यह सभी के लिये नुकसानदायक है ।'

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण फंसे 1100 से अधिक लोगों के वापस आने से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रशासन के संघर्ष में एक नये चरण की शुरूआत हुयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े इस राज्य के सीमित संसाधनों के साथ स्थिति का मुकाबला कर रही है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'बाहर से आये कुछ लेागों को पृथक—वास केंद्र की सुविधाओं पर निश्चित तौर पर निराशा होगी लेकिन प्रशासन उन्हें अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिये अपने स्तर पर बेहतर काम कर रहा है ।'

सिंह ने कहा, 'लेकिन स्थिति अभी आलीशान होटलों के कमरों में ठहरने वाली नहीं है और ध्यान जीवन को बचाने पर है ।'

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से पृथक—वास केंद्र की आलोचना पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के दौर में इस तरह की आलोचना से लोग भ्रमित हो सकते हैं और उन्होंने लोगों से आगामी 10—20 दिन तक सरकार के प्रयास में साथ देने की अपील की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड