एजेंसी न्यूज
अहमदाबाद में कोविड-19 के 292 नए मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 6645 हुए
Bhashaअधिकारी ने बताया कि 238 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,112 हो गई है।
श्रमिक विशेष ट्रेन हिमाचल प्रदेश पहुंची, कांगड़ा के 188 यात्री भी पहुंचे
Bhashaएक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रमिक विशेष ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को बेंगलुरू से ऊना लेकर पहुंची जहां से उन्हें राज्य के अन्य जिलों में भेजा गया।
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
Coronavirus: कोविड-19 के मामले 75,000 के पार, पहले चरण में 6 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा
Bhashaदेश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले बुधवार को 75 हजार को पार गए क्योंकि कई बड़े शहरी क्षेत्रों में इस खतरनाक वायरस का संक्रमण और फैलने की जानकारी सामने आयी. वहीं सरकार ने व्यवसायों को इस संकट से लड़ने में मदद के लिए आसान ऋण, नकदी का प्रवाह बढ़ाने और अन्य प्रोत्साहनों के रूप में लगभग छह लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की.
एससीओ के विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 से लड़ने के लिये समन्वित बहुपक्षीय कोशिशों की अपील की
Bhashaकोविड-19 से निपटने में सहयोग पर चर्चा के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित आठ सदस्यीय एससीओ देशों के विदेश मंत्री बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक में शामिल हुए।
ईडी को वधावन बंधुओं के खिलाफ मिला पेशी वारंट
Bhashaसीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद वधावन बंधु फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई भी मामले कर जांच कर रही है।
जम्मू-कश्मीरः पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी PSA के तहत तीन महीने तक के लिए बढ़ाई गई
Bhashaजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विवादास्पद जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी की अवधि तीन महीने तक के लिए बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद से नजरंबद रहे फैसल पर गत फरवरी में पीएसए लगाया गया था.
बिल्डरों ने परियोजना पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने का स्वागत किया, वित्तीय प्रोत्साहन मांगा
Bhashaक्रेडाई के चेयरमैन जैक्सी शाह और अध्यक्ष सतीश मगर ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 को अप्रत्याशित घटनाक्रम घोषित करने और रेरा के तहत परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने की घोषणा बिल्डर समुदाय की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।’’
वंदे भारत अभियान : कुवैत में फंसे 240 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचे दो विशेष विमान
Bhashaहवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का एक विमान 123 यात्रियों को लेकर रात आठ बजे के आस-पास यहां उतरा। इसी विमानन सेवा का दूसरा हवाई जहाज 117 यात्रियों के साथ रात नौ बजकर 41 मिनट पर यहां उतरा।
कोविड-19 : महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 1,495 मामले आए सामने
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 25,922 मामले सामने आ चुके हैं और 975 की इससे जान गई है।
पत्नी ने सिपाही को नक्सलियों से छुड़ाया
Bhashaसुनीता ने बुधवार को बताया कि गोरना गांव में चार मई को मेला लगा हुआ था। संतोष इस मेल में शामिल होने निकले, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे।
पंजाब : कांग्रेस नेताओं ने मुख्य सचिव के खिलाफ राजस्व हानि मामले में जांच की मांग की
Bhashaसिंह से हालांकि वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है लेकिन अब नेता उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं ताकि वह जांच को प्रभावित ना कर पाएं।
‘कोरोना वायरस ने भारतीय न्यायपालिका के प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का मौका दिया’
Bhashaन्यायमूर्ति चंद्रचूड ने कहा कि महामारी के प्रकोप के फौरन बाद हम उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और देश की 17,000 से अधिक अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू करने के लिए एक बुनियादी ढांचा बनाने में सक्षम हुए।
मुझे चिंता है कि नीतीश सरकार से प्रवासी श्रमिकों का विश्वास नहीं उठ जाए : चिराग
Bhashaचिराग ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा ''श्रमिकों में जितना आक्रोश दिख रहा है, मुझे यह चिंता है कि कहीं इनका बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है। मैं चाहूंगा कि श्रमिकों का हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम हो। इसलिए बार—बार कह रहा हूं कि संवाद हो ताकि उन्हें लगे कि हमारी सरकार उनके साथ है।''
केंद्र का विशेष पैकेज वास्तव में जीडीपी का मात्र दो प्रतिशत : मित्रा
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। इनमें सरकार की हालिया घोषणा के अलावा रिजर्व बैंक द्वारा किए गए विभिन्न उपाय शामिल है।
पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों, केंद्रशासित क्षेत्रों में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं :हर्षवर्धन
Bhashaहर्षवर्धन ने कहा कि दमन एवं दीव, सिक्किम, नगालैंड और लक्षद्वीप में कोविड-19 का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है।
कर्मचारियों, नियोक्ताओं का पीएफ में योगदान कम कर 10 प्रतिशत किया गया; 6,750 करोड़ रुपये का होगा लाभ
Bhashaकर्मचारियों को जेबों में अधिक पैसा डालने और नियोक्ताओं को पीएफ (भविष्य निधि) बकाया के भुगतान में राहत देने के लिये यह कदम उठाया गया है। इससे दोनों को कुल 6,750 करोड़ रुपये की नकदी सुलभ होगी।
नड्डा ने कोविड-19 संकट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की
Bhashaनड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाजपा के बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के महापौर तथा उप महापौर के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संदर्भ में चर्चा की।
कोरोना वायरस से कम प्रभावित हैं वनों के आसपास के जिले: मध्यप्रदेश वन विभाग की रिपोर्ट
Bhashaमध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया है कि मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर किये गये अध्ययन की रिपोर्ट से एक महत्पूर्ण तथ्य सामने आया है।
राजस्थान में कोरोना से चार और मौत, 202 नये मामले
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जयपुर में दो मरीजों की मौत हो गयी जबकि अलवर और पाली में एक एक मरीज की मौत हुयी।