डब्ल्यूटीओ प्रमुख एजेवेदो व्यक्तिगत कारणों से अपना पद छोड़ेंगे

भारत जिनेवा स्थित विश्व व्यापर निकाय के संस्थापक सदस्यों में से एक है। डब्ल्यूटीओ को वैश्विक निर्यात और आयात के लिये नियम बनाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बृहस्पितवार को कहा कि उसके प्रमुख राबर्ट ऐजेवेदो 31 अगस्त को पद से हट जाएंगे। वह व्यक्तिगत कारणों से अपना पद कार्यकाल समाप्त होने से एक साल पहले छोड़ रहे हैं।

भारत जिनेवा स्थित विश्व व्यापर निकाय के संस्थापक सदस्यों में से एक है। डब्ल्यूटीओ को वैश्विक निर्यात और आयात के लिये नियम बनाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘संगठन के सभी सदस्यों की एक बैठक में (वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये) राबर्ट ऐजेवेदो ने घोषणा की कि वह 31 अगस्त को पद से हट जाएंगे।’’ वह अपना दूसरा कार्यकाल समाप्त होने से ठीक एक साल पहले पद छोड़ रहे हैं।’’

ऐजेवेदो ने कहा कि समय से पहले उनके जाने की सूचना से सदस्य देश उनके उत्तराधिकारी का चयन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत फैसला है।

एजेवेदो ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इसका कारण कोई स्वास्थ्य का मसला नहीं है...न ही मैं कोई राजनीतिक अवसर देख रहा हूं।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\