एजेंसी न्यूज

दलित युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस के अनुसार, "युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गयी। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

पंजाब में 31 मई तक शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक गैर जरूरी गतिविधियों के लिए आवाजाही निषिद्ध रहेगी

Bhasha

केंद्र द्वारा 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाये जाने के बाद पंजाब में रविवार को यह आदेश जारी किया गया।

नीतीश ने भारत सरकार के आर्थिक पैकेज पर विचार-विमर्श किया

Bhasha

उन्होंने कहा कि मखाना एवं मखाना उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दें। मखाना का उत्पादन क्षेत्र बढ़ायें, उसकी प्रोसेसिंग एवं मखाना उत्पादों के लिये बाजार को बढ़ावा दें, इसकी ब्रांडिंग भी करें। मखाना का व्यापार बिहार से ही हो, इसकी योजना बनायें। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मखाना, शाही लीची एवं शहद की बिहार में असीम संभावनायें हैं।

भारत ने कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के कदम का डब्ल्यूएचओ में किया समर्थन

Bhasha

डब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) का दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह वायरस की चीन के शहर वुहान में उत्पत्ति और उसके बाद चीन द्वारा उठाये गए कदमों की की जांच के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।

कोविड-19 के एक या दो मामले पर कार्यालय के समूचे भवन को बंद करने की जरूरत नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

कार्यस्थल पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर दिशानिर्देश में कहा गया है कि हालांकि बड़े स्तर पर मामले सामने आने पर समूची इमारत को 48 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इमारत को संक्रमण मुक्त बनाए जाने और फिर से इसे काम बहाली के लिए उपयुक्त घोषित किए किए जाने तक सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

राजस्थान : निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर सभी इलाकों में खुलेंगी दुकानें

Bhasha

राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने लॉकडाउन 4.0 के लिए दिशा निर्देश सोमवार को जारी की जो 31 मई तक लागू होंगे और इसके तहत मॉल व वाणिज्यिक परिसरों कमर्शियल कांपलेक्स को खोलने की अनुमति अभी नहीं होगी।

तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में सैलून खोलने की मिली अनुमति

Bhasha

एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि हेयरड्रेसर के अनुरोध पर गौर करने के बाद मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सोमवार को यह घोषणा की।

चीनी सेना ने चीन-भारत सीमा में अक्साई चिन क्षेत्र में अपने सैनिकों को मजबूती प्रदान की :रपट

Bhasha

सरकारी ग्लोबल टाइम्स में सैन्य सूत्रों के हवाले से एक लेख में लिखा गया है, ‘‘चीन की कार्रवाई हाल ही में भारत द्वारा गलवान घाटी में चीन के अधिकार वाले क्षेत्र में सीमा के आसपास रक्षा सुविधाओं के अवैध निर्माण किए जाने के बाद की गयी है।’’

अदालत ने यौन उत्पीड़न की नाबालिग पीड़िता को 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति दी

Bhasha

न्यायमूर्ति एस जे काठवाला ने 17 वर्षीय नाबालिग को जेजे अस्पताल में गर्भ गिराने की अनुमति दे दी । इससे पहले अस्पताल के चिकित्सा बोर्ड ने अदालत को बताया कि पीड़िता की स्थिति ठीक है ।

बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 148 नये मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि इस दौरान 148 नये मामले सामने आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1575 हो गई है।

कोविड-19: हरियाणा में 18 नये मामलों में से सात गुड़गांव से, राज्य में कुल मामले बढ़ कर 928 हुए

Bhasha

गुड़गांव के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में फरीदाबाद और सोनीपत में तीन-तीन मामले सामने आये हैं।

यामाहा ने कांचीपुरम संयंत्र में परिचालन शुरू किया

Bhasha

कंपनी ने कहा कि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले उसने कर्मचारियों के लिये एक विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है, ताकि सभी के लिये सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

अब तक चलाई जा चुकी हैं 1,414 श्रमिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे

Bhasha

रेलवे यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि 162 ट्रेन अभी रास्ते में हैं और 1,252 ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं।

‘केंद्र की अपील के बावजूद बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ प्रवासियों को वापस लाने में पीछे’

Bhasha

रेलवे ने एक मई से अभी तक 1414 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं जिनमें से 641 उत्तर प्रदेश और 310 बिहार के लिए चलीं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 305 नये मामले

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक - एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के डब्ल्यूएचओ के कदम का भारत ने किया समर्थन

Bhasha

डब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) का दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह सभा चीन के वुहान शहर में विषाणु की उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।

राज्यों की उधार लेने की सीमा में वृद्धि को शर्तों से जोड़ना संघीय ढांचे के खिलाफ: ममता

Bhasha

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा तय शर्तें पूरा करने के बाद ही राज्यों को बढ़ी सीमा के कर्ज जुटाने की छूट देने का कदम लोगों को मूर्ख बनाने के जैसा है।

आर्थिक पैकेज पर हो पुनर्विचार, खुदरा व्यापारी निराश: कैट

Bhasha

कैट ने कहा कि व्यापारियों ने संकट के समय सबसे अधिक प्रतिबद्धता दिखायी है और वे कोरोना वायरस महामारी के कारण कायम संकट की स्थिति में देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाते रहेंगे।

केन्द्र सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों को कार्यालय से काम करने को कहा

Bhasha

केन्द्र ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उपसचिव स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में से रोजाना 50 प्रतिशत लोग दफ्तर आएं और बाकी 50 प्रतिशत घर से काम करें।

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 106 और मामले, मृतक संख्या 16 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 16 हो गयी है।

Categories