एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इडापड्डी से नामांकन दाखिल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी ने सोमवार को सेलम जिले के अपने पैतृक निवास क्षेत्र इडापड्डी से नामाकंन दाखिल किया। यहां छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।
ताजा खबरें | लोकसभा में नौचालन के लिये सामुद्रिक सहायता विधेयक पेश
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में सोमवार को नौचालन के लिये सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021 पेश किया गया जिसके माध्यम से समुद्री नौवहन के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संबंधी बदलाव को ध्यान में रखते हुए पोत यातायात सेवाओं के लिये नया ढांचा तैयार करने एवं उनका प्रबंधन सुगम बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
जरुरी जानकारी | इसरो केवल नई खोजों पर ध्यान देगा, अन्य काम उद्योगों के हवाले किए जाएंगे: इसरो प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्षण अनुसंधान संगठन (इसरो) अब केवल भविष्य की नई खोजों पर ही ध्यान देगा और अंतरिक्ष से जुड़ी अपनी ज्यादातर गतिविधियों को उद्योगों के हवाले कर देगा। इसरों के चेयरमैन के. शिवन ने यह जानकारी दी है।
ताजा खबरें | कांग्रेस का आरोप : सरकार जल परियोजनाओं में आवंटित राशि खर्च नहीं कर पा रही
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह जल संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में काफी पीछे है और राशि रहने के बावजूद खर्च नहीं कर पा रही है। हालांकि सत्ता पक्ष ने इसका प्रतिवाद किया और कहा कि सरकार के प्रयासों का असर गांव-गांव में दिखने लगा है।
खेल की खबरें | मेरा प्रतिद्वंद्वी अभी ‘बच्चा’ है, अजेय क्रम जारी रहेगा: विजेंदर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुक्केबाज विजेंदर सिंह के अगले प्रतिद्वंद्वी अर्तयश लोपसन का कद उनसे लंबा है लेकिन भारतीय पेशेवर मुक्केबाज ने उन्हें ‘बच्चा’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि वह रूस के इस खिलाड़ी के खिलाफ शुक्रवार को जब रिंग में उतरेंगे तो उनका अजेय क्रम जारी रहेगा।
देश की खबरें | गुजरात : टी-शर्ट पहनने पर कांग्रेस विधायक को विधानसभा से बाहर निकाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात विधानसभा के सत्र में सोमवार को टी-शर्ट पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा को अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के आदेश पर सदन से बाहर निकाल दिया गया।
देश की खबरें | अलीगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बचाने गये चाचा को चाकू मारकर घायल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसके चाचा ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ममता ने बंदरगाह बनाने में सहयोग नहीं किया, बंगाल से ऑटोमोबाइल कंपनी को भगाया : गडकरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि तेजपुर में प्रस्तावित बंदरगाह को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र का सहयोग नहीं कर रही है। साथ ही राज्य से एक ऑटोमोबाइल कंपनी को भगा रही है।
देश की खबरें | सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस सासंद अभिषेख बनर्जी के रिश्तेदारों से पूछताछ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने करोड़ो रुपये की कोयला चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से सोमवार को पूछताछ की।
जरुरी जानकारी | सोने में 61 रुपये और खंदी में 162 रुपये की तेजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 61 रुपये की तेजी के साथ 44,364 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | रुपये 33 पैसे की तेजी के साथ 72.46 रुपया प्रति डॉलर पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपया सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 72.46 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
देश की खबरें | आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को हटाने की प्रविधि विकसित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को अलग करने के लिए बायोपोलीमर आधारित सामग्री से एक तंतुमय झिल्ली विकसित की है।
विदेश की खबरें | म्यांमा : यांगून शहर के छह टाउनशिप में मार्शल कानून लागू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. म्यांमा में सत्तारूढ़ जुंटा (सैन्य शासन) ने देश के सबसे बड़े शहर यांगून के छह टाउनशिप में मार्शल कानून लागू करने की घोषणा की है।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 397 अंक टूटा, निफ्टी 15,000 अंक के नीचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 397 अंक लुढ़क गया। औद्योगिक उत्पादन में जगिरावट और खुदरा मुद्रास्फीति का बदाव बढ़ने की ताजा रपटों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा तथा प्रमुख शेयर सूचकांक नीचे आ गए।
ताजा खबरें | कांग्रेस का सरकार पर आपदा को सियासी अवसर में बदलने का आरोप, भाजपा ने रेलवे के विकास की बात कही
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस ने सरकार पर ‘आपदा को सियासी अवसर’ में बदलने में महारत हासिल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि अगर सरकार रेलवे में निजीकरण की दिशा में बढ़ रही है तब उसे कर्मचारियों के भविष्य एवं कल्याण का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
देश की खबरें | रिश्वत के रूप में 'अस्मत' मांगने वाला पुलिस अधिकारी निलंबित, बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने रिश्वत के रूप में परिवादी महिला से कथित रूप से उसकी 'अस्मत' मांगने के आरोपी आरपीएस अधिकारी कैलाश बोहरा को सोमवार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
ताजा खबरें | पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस, सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले जहां विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि एलआईसी का पैसा लोगों को फायदा पहुंचाने की बजाए इस फंड में दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया।
देश की खबरें | जिन्ना के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस, भारत को तबाह कर देगी: शिवराज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस महात्मा गांधी के बजाए ‘‘जिन्ना के पदचिह्नों’’ पर चल रही है और वह देश को ‘‘तबाह’’ कर देगी।
जरुरी जानकारी | कोरोना काल में परोपकार पर व्यवसायी घरानों का खर्च तीन गुना हो 12,000 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना काल के दौरान व्यवसायी घरानों की निजी स्तर पर किए गए परोपकारी कार्यों में काफी तेजी आई है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान व्यावसायिक घरानों का परोपकार इस तरह का व्यय 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह 2019 के बाद समूचे निजी क्षेत्र के ऐसे खर्च में हुई वृद्धि का करीब दो तिहाई रहा है।
देश की खबरें | बसपा अब किसी भी दल के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी : मायावती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी से गठबंधन किये अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बसपा किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।