जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 397 अंक टूटा, निफ्टी 15,000 अंक के नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 397 अंक लुढ़क गया। औद्योगिक उत्पादन में जगिरावट और खुदरा मुद्रास्फीति का बदाव बढ़ने की ताजा रपटों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा तथा प्रमुख शेयर सूचकांक नीचे आ गए।

मुंबई, 15 मार्च बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 397 अंक लुढ़क गया। औद्योगिक उत्पादन में जगिरावट और खुदरा मुद्रास्फीति का बदाव बढ़ने की ताजा रपटों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा तथा प्रमुख शेयर सूचकांक नीचे आ गए।

बीएसई के तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1,035.71 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 397 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,395.08 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 14,929.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान बजाज फिनसर्व में हुआ। यह शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरावट में रहा। बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, एशियन पेंट्स, डा. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी हानि में रहे।

लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और एनटीपीसी शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा बांड पर प्रतिफल बढ़ने से भी निवेशक थोड़े सतर्क हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ जनवरी 2021 में आईआईपी में गिरावट और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में तीव्र वृद्धि से भी धारणा पर असर पड़ा है।’’

शुक्रवार को बाजार में कारोबार समाप्त होने के बाद जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन में जनवरी में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि दिसंबर 2020 में इसमें वृद्धि दर्ज की गयी थी। वहीं खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में तीन महीने के उच्च स्तर 5.03 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

पुन: थोक मुद्रास्फीति फरवरी में लगातार दूसरे महीने बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंच गयी। खाद्य पदार्थ, ईंधन और बिजली के दाम बढ़ने से थोक कीमतों पर आधारित महंगाई दर बढ़ी है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल नुकसान में रहे। जबकि हांगकांग और तोक्यो में तेजी रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजार लाभ में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट