देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इडापड्डी से नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी ने सोमवार को सेलम जिले के अपने पैतृक निवास क्षेत्र इडापड्डी से नामाकंन दाखिल किया। यहां छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

सेलम (तमिलनाडु), 15 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी ने सोमवार को सेलम जिले के अपने पैतृक निवास क्षेत्र इडापड्डी से नामाकंन दाखिल किया। यहां छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

पलानीस्वामी इडापड्डी से चार बार (वर्ष 1989,1991,2011,2016) में चुनाव जीत चुके हैं और इस इलाके को सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री स्थानीय तालुका कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही अपनी कार से उतर गए और अकेले पैदल जाकर पीठासीन अधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा भीड़ एकत्र नहीं होने के सख्त निर्देश का अनुपालन करते हुए यह किया।

इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए 67 वर्षीय पलानीस्वामी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को याद किया जिन्होंने वर्ष 1989 में उन्हें इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र में सेवा का मौका दिया था।

पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने एक विधायक, मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा चुनावी घोषणा पत्र सभी वर्गों के लोगों को खुशी देगा।’’

एक सवाल के जवाब में पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र से संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने के लिए कहेगी।

उल्लेखनीय है कि 234 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक 179 सीटों पर लड़ रही है जबकि सहयोगी दलों के 12 उम्मीदवार भी पार्टी के ही दो पत्ते के चुनाव निशान पर मैदान में है। अन्नाद्रमुक लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड