देश की खबरें | बसपा अब किसी भी दल के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी से गठबंधन किये अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बसपा किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।

लखनऊ, 15 मार्च बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी से गठबंधन किये अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बसपा किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।

हालांकि, उन्होंने असम में हो रहे विधानसभा चुनाव के बारे में अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं की ।

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी और आगामी पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का किसी के साथ भी गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता और हमारे वोटर बेहद अनुशासित हैं, जबकि देश की अन्य पार्टियों के साथ ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में अकेले चुनाव लड़ेगी ।’’

उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी गठबंधन में हमारा वोट तो उस पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है, जबकि दूसरी पार्टी का वोट हमको नहीं मिल पाता है। यह बेहद ही खराब तथा कड़वा अनुभव है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिजन को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराम अम्बेडकर तथा कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बसपा ही गरीबों व वंचितों की सेवा में लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें