एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | पेप्सिको के परिचालन लेनदार की अपील में देरी को एनसीएलएटी ने माफ किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सोमवार को खाद्य एवं शीतल पेय कंपनी पेप्सिको इंडिया के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की एक परिचालन लेनदार की अर्जी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। हालांकि, परिचालन लेनदार ने अर्जी दायर करने में विलंब किया था, लेकिन एनसीएलएटी ने इस मामले में उसे रियायत देते हुए अर्जी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
देश की खबरें | उत्तराखंड में नयी आबकारी नीति में धार्मिक क्षेत्रों के पास स्थित शराब की दुकानें बंद होंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को प्रदेश की नयी आबकारी नीति को मंजूरी दे दी जिसमें अगले वित्तीय वर्ष के लिए 5,060 करोड़ रूपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित करते हुए धार्मिक क्षेत्रों के पास शराब की दुकानों को बंद करने, उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त करने तथा शराब की अधिक कीमत वसूलने पर लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान किया गया है।
खेल की खबरें | मूनी की नाबाद 96 की पारी से गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को दिया 187 रन कर लक्ष्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी शतक पूरा करने से चूक गयी लेकिन उनकी 96 रन की नाबाद पारी से गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 186 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
देश की खबरें | थाली में परोसे गए मौलिक अधिकार जैसा कुछ नहीं होता: उच्चतम न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि मौलिक अधिकारों का प्रयोग करने वाले लोगों का भी एक कर्तव्य है और मौलिक अधिकार थाली में परोस कर देने जैसा कुछ नहीं होता।
देश की खबरें | किसान नेताओं ने कहा: पंजाब के ‘नाराज’ मुख्यमंत्री बैठक से ‘चले गये’, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए पंजाब सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं के बीच सोमवार को वार्ता बीच में ही टूट गई। किसान नेताओं ने दावा किया कि (पंजाब के) ‘नाराज’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘बिना किसी उकसावे के बैठक से बाहर चले गए।’
देश की खबरें | आनंद पर्वत इलाके में पानी की टंकी फटने से मां-बेटा घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत कैंप क्षेत्र में एक अस्थायी इमारत की छत पर सोमवार सुबह पानी की टंकी फटने से एक महिला और उसके बेटे के सिर में चोटें आईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | अमेजन वेब सर्विसेज महाराष्ट्र में 2029-30 तक 8.2 अरब डॉलर निवेश करेगी: वैष्णव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि अमेजन वेब सर्विसेज ने 2029-30 तक महाराष्ट्र में 8.2 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी यह निवेश नवीनतम और बेहतर कंप्यूटिंग सुविधा और क्लाउड प्रबंधन सेवाओं का उपयोग करने के लिए करेगी।
देश की खबरें | द्रविड़ विचारधारा ने आर्यों और द्रविड़ों के बीच मतभेदों की कहानी गढ़ी: तमिलनाडु के राज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सोमवार को दावा किया कि द्रविड़ विचारधारा ने पिछले 60-70 वर्षों में आर्यों और द्रविड़ों के बीच मतभेदों की कहानी गढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य में आर्य शब्द का इस्तेमाल जाति के रूप में नहीं किया गया है।
देश की खबरें | अबू धाबी में भारतीय महिला को फांसी दी जा चुकी है : अदालत को बताया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अबू धाबी में चार महीने के बच्चे की कथित हत्या के लिए मौत की सजा का सामना कर रही एक भारतीय महिला को 15 फरवरी को ही फांसी दे दी गई है। यह जानकारी महिला की सलामती के लिए पिता द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को दी गई।
खेल की खबरें | मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवालकर का निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
देश की खबरें | यमुना नदी के पुनरुद्धार कार्य में हस्तक्षेप उचित नहीं : दिल्ली उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने नदी तल से नर्सरी हटाने की डीडीए की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यमुना नदी की स्थिति उस सीमा को पार कर गई है, जहां इसके पुनरुद्धार प्रयासों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
जरुरी जानकारी | उच्च न्यायालय ने पूर्व सेबी प्रमुख बुच, पांच अन्य के खिलाफ कार्रवाई पर मंगलवार तक रोक लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (फाइल तस्वीर के साथ)
देश की खबरें | शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करें, जनसंख्या को सांसदों की संख्या के लिहाज से देखें: स्टालिन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने युवाओं को शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने की सलाह दी और कहा कि अधिक जनसंख्या अधिक संसदीय सीटें पाने का मानदंड प्रतीत होती है।
देश की खबरें | इंडियाज गॉट लैटेंट मामला: शीर्ष अदालत ने रणवीर इलाहाबादिया को ‘द रणवीर शो’ के प्रसारण की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को उनके "द रणवीर शो" को प्रसारित करने की सोमवार को अनुमति दे दी, बशर्ते वह "नैतिकता और शालीनता" बनाए रखें और उसे (कार्यक्रम को) को सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनायें।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया जहां उन्होंने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की, शेरों की संख्या का अनुमान लगाने के 16वें चक्र की शुरुआत की घोषणा की और बाघों, घड़ियालों तथा गंभीर रूप से लुप्तप्राय पक्षियों के लिए संरक्षण योजनाओं का अनावरण किया।
खेल की खबरें | भारतीय स्पिनरों का सूखी पिच पर सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा: स्मिथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने यहां की सूखी पिच पर स्पिनरों की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उनकी टीम की किस्मत इस बात पर निर्भर करेगी कि वे भारतीय स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं।
देश की खबरें | परीक्षा से बचने के लिए नाबालिग घर से भागा, एक मजदूर के रूप में करने लगा काम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी जिले में 17 वर्षीय एक लड़का परीक्षा देने से बचने के लिए अपना घर छोड़कर चला गया और 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर तमिलनाडु में एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा तथा झुग्गी बस्ती में रहने लगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान : हुड्डा ने हरियाणा के किसानों को मुआवजा देने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा देने की सोमवार को मांग की।
देश की खबरें | भारत, नेपाल ने जल, स्वच्छता, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल ने सोमवार को जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
देश की खबरें | दिल्ली: स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट पीएसी को भेजी गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर कैग की रिपोर्ट को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और इसे ‘‘व्यापक भ्रष्टाचार का पर्दाफाश’’ बताया।