देश की खबरें | बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान : हुड्डा ने हरियाणा के किसानों को मुआवजा देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा देने की सोमवार को मांग की।

चंडीगढ़, तीन मार्च हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा देने की सोमवार को मांग की।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के 12 जिलों में गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है तथा सरकार को इसके बदले किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “खेतों में गेहूं की फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं, सरसों की फसलें भी गिर गई हैं। इसके अलावा, पशुचारा, सब्जियां और प्याज जैसी कई फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा सरकार को खोखली बयानबाजी बंद कर फसलों को पहुंचे नुकसान की तुरंत ‘गिरदावरी’ (क्षति आकलन के लिए सर्वेक्षण) करवानी चाहिए और किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।”

हुड्डा ने कहा कि जनवरी में भी ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

उन्होंने दावा किया, “उस समय कांग्रेस के आ‍वाज उठाने के बाद सरकार ने ‘गिरदावरी’ की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने न तो ‘गिरदावरी’ करवाई और न ही मुआवजा दिया।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि 1,763 गांवों के 5,299 किसानों ने 2.6 लाख एकड़ क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों का ब्योरा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया है, लेकिन सरकार ने अभी तक 2.03 लाख एकड़ क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों का भी सत्यापन नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\