एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के घर पर ईडी के छापे के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में मंगलवार को प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार तथा ईडी का पुतला जलाया।
देश की खबरें | शीर्ष वैश्विक खुफिया अधिकारी अहम विचार-विमर्श के लिए इस सप्ताहांत भारत में जुटेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड, कनाडा के खुफिया प्रमुख डैनियल रॉजर्स और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-6 के प्रमुख रिचर्ड मूर उन शीर्ष वैश्विक खुफिया प्रमुखों में शामिल हैं, जो भारत में इस सप्ताहांत होने वाले सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | तृणमूल के शासन में बंगाल में 13 लाख से अधिक 'डुप्लीकेट' मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में 13 लाख से अधिक 'डुप्लीकेट' मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राज्य में मतदाता सूची का 'ऑडिट' और संशोधन करने का अनुरोध किया।
देश की खबरें | नौकरी के बदले जमीन मामला : दिल्ली की अदालत ने तेज प्रताप, हेमा यादव को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को मंगलवार को जमानत दे दी।
देश की खबरें | अरुणाचल सरकार एपीएफआरए के नियम बनाने से पहले सभी धार्मिक समूहों की राय लेगी: मुख्यमंत्री खांडू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार अरुणाचल प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (एपीएफआरए), 1978 के नियम तैयार करने से पहले विभिन्न धार्मिक समूहों के सदस्यों की एक समिति बनाएगी व उनके विचार जानेगी।
देश की खबरें | पंजाब : खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े छह आतंकियों को उम्रकैद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहाली की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2019 में आतंकी हमला करने के लिए पंजाब में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियारों की तस्करी करने के आरोप में प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े छह आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड मामला: अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल को नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मौजूदा दस्तावेज की अवधि समाप्त होने के बाद नए ब्रिटिश पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की अनुमति दे दी।
विदेश की खबरें | भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के बीच सेतु है मॉरीशस : प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस को भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के बीच एक सेतु करार दिया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश भर नहीं है, बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है।
देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, सदन कई बार हुआ स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को उस समय जमकर हंगामा हुआ जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सदस्यों के बीच हाथापाई हो गई।
देश की खबरें | राजस्थान : अजमेर की आनासागर झील के किनारे बने सेवन वंडर्स पार्क को तोड़ने की कार्रवाई शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अजमेर में आनासागर झील के किनारे बनाए गए सेवन वंडर्स पार्क में स्थापित संरचनाओं को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन में हटा दिया गया।
देश की खबरें | कानूनी शिक्षा में एआई-जनित सामग्री की आलोचनात्मक समीक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: न्यायमूर्ति बीआर गवई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए विधि शिक्षा में एआई जनित सामग्री की आलोचनात्मक समीक्षा पर जोर दिया, ताकि कानूनी वैधता और सटीकता हासिल की जा सके।
देश की खबरें | ईडी ने अमेरिकी ग्राहकों को ‘प्रतिबंधित’ दवाएं भेजने के आरोप में लखनऊ से दो लोगों को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने अमेरिका में ‘प्रतिबंधित’ दवाइयों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत लखनऊ से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
देश की खबरें | वर्ष 2026 तक हर छत पर सौर पैनल लगाने का एनडीएमसी ने रखा लक्ष्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की मंगलवार को अपनी परिषद की पहली बैठक की, जिसमें 2026 तक 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा को अपनाने सहित नगर निकाय की प्रमुख पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
देश की खबरें | मैंने कभी बदले की राजनीति नहीं की : चंद्रबाबू नायडू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की। साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
देश की खबरें | भाजपा विधायक मिश्रा ने कोसल संबंधी टिप्पणी के बाद ओडिशा राज्य गीत पर आपत्ति जतायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक जयनारायण मिश्रा ने मंगलवार को राज्य गीत 'बंदे उत्कल जननी' पर आपत्ति जतायी। मिश्रा ने यह आपत्ति अपनी उस टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती कोसल क्षेत्र ने ओडिशा में शामिल होकर एक "ऐतिहासिक भूल" की थी क्योंकि यह क्षेत्र उपेक्षित रहा है।
देश की खबरें | दिल्ली: आनंद विहार में तंबू में आग लगने से तीन लोगों की मौत, प्राथमिकी दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एजीसीआर एन्क्लेव के पास एक तंबू में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दो भाईयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति किसी तरह बचकर निकल गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | स्मृति का अर्धशतक, आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स को 200 रन का लक्ष्य दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान स्मृति मंधाना और एलिस पैरी की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए।
देश की खबरें | उमर ने अपनी सरकार के पहले बजट को जम्मू कश्मीर के मजबूत भविष्य के लिए बुनियाद बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को बजट को जम्मू-कश्मीर के मजबूत भविष्य की नींव बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने कभी नहीं कहा कि वह पहले बजट में ही सभी लक्ष्य पूरे कर लेगी।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में युवक की गोली मारकर हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मिश्राना मोहल्ले में एक पुलिस चौकी के पास करीब पांच हमलावरों ने 20 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा सांसदों ने तेजस्वी यादव की ‘बाप का राज’ टिप्पणी की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के होली को लेकर बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के ‘बाप का राज’ संबंधी तीखी टिप्पणी की भाजपा सांसदों ने मंगलवार को आलोचना की और कहा कि मुसलमानों को इस त्योहार में उसी तरह भाग लेना चाहिए जैसे हिंदू ईद में लेते हैं।