देश की खबरें | मैंने कभी बदले की राजनीति नहीं की : चंद्रबाबू नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की। साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

अमरावती, 11 मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की। साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) का सत्ता में आना राज्य में कानून व्यवस्था कायम करने का पर्याय है।

नायडू ने सदन में कहा, "मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं। मैंने कभी बदले की भावना से राजनीति नहीं की। अब भी मैं ऐसा नहीं करूंगा।...जो लोग कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। मैं फिर से चेतावनी दे रहा हूं, चाहे वह कोई भी हो।"

यह आरोप लगाते हुए कि पूर्ववर्ती वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत वाईएसआरसीपी सरकार में कानून-व्यवस्था नहीं थी, टीडीपी प्रमुख ने दावा किया कि उस समय न सरकारी संपत्ति सुरक्षित थी और न ही लोगों के लिए सुरक्षित आवाजाही संभव थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग सरकार किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सरकार की जंग का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को अंजाम देने वालों को भी चेताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें