एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को कर्नाटक पुलिस हिरासत में लेगी, एक मामला सीआईडी के हवाले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु पुलिस करोड़ों रुपये के कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी रोशन सल्ढाना को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा दस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े उसके एक अन्य मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है।
देश की खबरें | राज्य विधेयक पर निर्णय की समयसीमा को लेकर राष्ट्रपति के संदर्भ पर न्यायालय ने केंद्र, राज्यों से जवाब मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक अहम संवैधानिक मुद्दे पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और सभी राज्यों से जवाब मांगा है। मामला राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए उस संदर्भ से जुड़ा है, जिसमें यह सवाल उठाया गया है कि क्या विधानसभा से पारित विधेयकों पर राष्ट्रपति द्वारा निर्णय लेने के लिए कोई समय-सीमा तय की जा सकती है।
जरुरी जानकारी | बोइंग विमानों के ईंधन स्विच की लॉकिंग प्रणाली में नहीं मिली कोई समस्या: एयर इंडिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बोइंग 787 और 737 विमानों के बेड़े पर ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) की लॉकिंग प्रणाली का ‘एहतियाती’ निरीक्षण पूरा कर लिया है और उसमें कोई भी समस्या नहीं मिली है।
खेल की खबरें | अपना सब कुछ झोंक दो या ठीक से आराम करो,पठान ने बुमराह से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को संदेश स्पष्ट है कि या तो टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दो या फिर कार्यभार प्रबंधन के तहत चुनिंदा मुकाबलों में खेलने की जगह ठीक से आराम करो।
ताजा खबरें | भारत, अमेरिका ने व्यापार समझौते के लिए पांचवें दौर की वार्ता पूरी की
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए मार्च 2025 में शुरू वार्ता के अब तक पांच दौर पूरे हो चुके हैं। सरकार ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी।
देश की खबरें | विधायकों को पेगासस जैसी प्रणाली से फंसाने के चलते एमवीए सरकार गिरी : शिवसेना (उबाठा)
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) ने मंगलवार को दावा किया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के विधायकों और सांसदों को ‘हनीट्रैप’ (मोहपाश) में फंसाने के लिए छिपे हुए कैमरों और पेगासस जैसी निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के चंदौली में जिम संचालक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंदौली जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक जिम संचालक पर कथित रूप से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना में एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | एरिगैसी और गुजराती होंगे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में मुख्य आकर्षण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और अनीश गिरी छह अगस्त से यहां शुरू हो रहे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे।
देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के बाद कुछ इलाकों में जलभराव एवं यातायात बाधित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ और यातायात बाधित हो गया।
देश की खबरें | उपराज्यपाल ने आतंकी हमलों के पीड़ितों के परिजनों को राहत प्रदान करने के लिए पोर्टल शुरू किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को राहत और अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंगलवार को एक वेब पोर्टल शुरू किया।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार विस्फोट में दो बच्चों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक मदरसे में जाते समय मोर्टार विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बरसाती नदी में बह गए दो नाबालिग लड़कों के शव बरामद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में सोमवार शाम बरसाती नदी के तेज बहाव में बह गए दो नाबालिग लड़कों के शव करीब 16 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | विपक्ष के हंगामे के कारण लोस की कार्यवाही स्थगित, रीजीजू ने दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित कई मुद्दों पर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक का वित्तीय समावेश सूचकांक बीते वित्त वर्ष में 4.3 प्रतिशत बढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसका वित्तीय समावेश सूचकांक मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष वर्ष में 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। यह देश में वित्तीय समावेश यानी वित्तीय सेवाओं तक पहुंच की स्थिति में सुधार को दर्शाता है।
देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने ओलंपिक, पैरालंपिक विजेताओं के नकद पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। यह जानकारी मंगलवार को मंत्री आशीष सूद ने दी।
देश की खबरें | पालघर में 10 लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 10.8 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | मुंबई में बेहद आलीशान घरों की बिक्री पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ी : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले बेहद आलीशान (अल्ट्रा-लक्जरी) घरों की बिक्री इस साल पहली छमाही (जनवरी-जून) में 20 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 14,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
खेल की खबरें | प्रणय पांच मैच प्वाइंट बचाकर अगले दौर में, लक्ष्य सेन बाहर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने पांच मैच प्वाइंट बचाए और एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां जापान के कोकी वतनबे को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन फिर से पहली बाधा पार नहीं कर पाए।
देश की खबरें | एसआईआर: विपक्षी नेता काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विपक्षी दलों के विधायक राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मंगलवार को काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और इस मुद्दे पर सदन में हंगामा किया, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।