देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फाइलें नदारद रहने पर नाखुशी जाहिर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कुछ मामलों की फाइलें उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाखुशी जाहिर की है और महानिबंधक को यह बताने का निर्देश दिया है कि ये फाइलें अदालत क्यों नहीं भेजी जा रही हैं।

प्रयागराज, 22 जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कुछ मामलों की फाइलें उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाखुशी जाहिर की है और महानिबंधक को यह बताने का निर्देश दिया है कि ये फाइलें अदालत क्यों नहीं भेजी जा रही हैं।

हसीन मियां नाम के एक व्यक्ति की ओर से दायर एक आवेदन पर न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने महानिबंधक को इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अगली तिथि 30 जुलाई तय की है।

इस अदालत द्वारा यह देखा गया कि सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों में कई फाइलें अदालत में नहीं भेजी जा रही हैं जिससे पक्षकारों के अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अदालत ने कहा कि यह न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप है।

उक्त निर्देश पारित करते हुए अदालत ने 21 जुलाई के को निर्देश दिया कि इस आदेश की प्रति अनुपालन के लिए महानिबंधक को भेजी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\