एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त में, विल्मर का शेयर सात प्रतिशत मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय की एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडाणी समूह की सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को बढ़त में बंद हुए। अडाणी विल्मर के शेयर सात प्रतिशत तक चढ़े।

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त में, विल्मर का शेयर सात प्रतिशत मजबूत

नयी दिल्ली, 19 मई उच्चतम न्यायालय की एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडाणी समूह की सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को बढ़त में बंद हुए। अडाणी विल्मर के शेयर सात प्रतिशत तक चढ़े।

उच्चतम न्यायालय की एक विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का उसे कोई सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में 'कुछ नहीं मिला' है।

अडाणी विल्मर का शेयर बीएसई में 6.85 प्रतिशत तक बढ़ गया। वहीं अडाणी पॉवर का शेयर 4.93 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 4.62 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.18 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट का शेयर 3.65 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.53 प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस का शेयर 3.05 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।

अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.20 प्रतिशत और एसीसी का शेयर एक प्रतिशत बढ़त में बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 297.94 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़त के साथ 61,729.68 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).