देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज पर शुभकामनाएं दीं, हर्षवर्धन-मावरा ने जताया आभार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'सनम तेरी कसम' फिल्म के सितारे हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त किया। अमिताभ ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर पूरी टीम को बधाई दी थी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी 'सनम तेरी कसम' फिल्म के सितारे हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त किया। अमिताभ ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर पूरी टीम को बधाई दी थी।

बच्चन ने शनिवार को अपने 'इंस्टाग्राम' हैंडल पर वर्ष 2016 में रिलीज़ हुई 'सनम तेरी कसम' फिल्म का पोस्टर साझा किया था और ‘‘फिल्म के फिर से प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।"

बच्चन के इस पोस्ट को देखकर हर्षवर्धन राणे भावुक हो गए और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, "बच्चन साहब... पहले भगवान ने नोटिस किया और अब सर, आपने किया।"

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भी बच्चन की शुभकामना को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, "यह हर मिनट के साथ और भी अविश्वसनीय होता जा रहा है...।"

जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और अर्जुन रामपाल ने भी 'सनम तेरी कसम' फिल्म की री-रिलीज पर शुभकामनाएं दी हैं।

राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म से हर्षवर्धन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जबकि मावरा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, पहली बार प्रदर्शन के दौरान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल नौ करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।

फिल्म सात फरवरी को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई। फिल्म अब तक 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\