देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के इलाज के दौरान शुभकामनाएं देने वाले प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके इलाज के दौरान उन्हें और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रवार को प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।
मुंबई, 17 जुलाई अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके इलाज के दौरान उन्हें और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रवार को प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।
दोनों पिता-पुत्र को पिछले सप्ताह कोविड-19 से ग्रस्त पाये जाने के बाद यहां नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
77-वर्षीय अमिताभ अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपनी सेहत की जानकारी दे रहे हैं।
अमिताभ ने ट्विटर पर अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा, ‘‘सुख-दु:ख में आपलोगों ने, हमारे प्रियजनों, शुभेच्छुओं, प्रशंसकों ने हमें ढेर सारा प्यार, स्नेह और दुआएं दी हैं। हम अस्पताल के प्रोटोकॉल और पाबंदियों के हालात में आप सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार जताते हैं।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली: 1462 नए COVID-19 मरीजों की हुई पुष्टि, 26 की मौत : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अमिताभ की पुत्रवधू ऐश्वर्या राय और आठ वर्षीय पौत्री अराध्या में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया था कि उनकी पत्नी और बेटी घर पर पृथक-वास में रहेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)