एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमित शाह के आरोप “झूठ का पुलिंदा”: ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य के विकास के संदर्भ में झूठ बोलने का आरोप लगाया और राज्य की स्थिति पर शाह द्वारा दिए गए आंकड़ों को “झूठ का पुलिंदा” करार दिया।

देश की खबरें | अमित शाह के आरोप “झूठ का पुलिंदा”: ममता बनर्जी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 21 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य के विकास के संदर्भ में झूठ बोलने का आरोप लगाया और राज्य की स्थिति पर शाह द्वारा दिए गए आंकड़ों को “झूठ का पुलिंदा” करार दिया।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह 28 दिसंबर को बीरभूम जिले में एक आधिकारिक बैठक के लिए जाएंगी और अगले दिन एक रोड शो करेंगी।

बोलपुर में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में शाह ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया था और कहा था कि पश्चिम बंगाल कई मामलों में देश के ज्यादातर हिस्सों से अधिक पिछड़ा है और भ्रष्टाचार तथा उगाही में आगे है।

बनर्जी ने कहा, “मैं अमित जी को बताना चाहती हूं कि आप गृह मंत्री हैं और आपको यह शोभा नहीं देता की आप अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए झूठ की जांच किये बिना उसका बखान करें।”

उन्होंने कहा कि वह शाह के आरोपों का मंगलवार को विस्तार से जवाब देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आज केवल दो चीजों पर बोलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि हम उद्योग में शून्य हैं, हम एमएसएमई में नंबर एक पर हैं।”

बनर्जी ने कहा, “उन्होंने यह भी कहा कि हमारे गांवों में हमने सड़कें नहीं बनाईं। हम उसमें भी नंबर एक पर हैं और यह जानकारी भारत सरकार ने साझा की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).