देश की खबरें | विधानसभा चुनाव की भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने अमित शाह पांच नवंबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा और उन्हें गति प्रदान करने के लिए पांच नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वहां जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा और उन्हें गति प्रदान करने के लिए पांच नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वहां जाएंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और उनके टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- सपना है कि हमारे स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव लॉकेट चटर्जी ने शाह की यात्रा से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए कहा कि शाह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांकुड़ा और कोलकाता में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर प्रभावी और सामाजिक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। साथ ही उ्होंने कहा कि इस दौरान शाह सांगठनिक स्थिति का जायजा भी लेंगे।

कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने एक मार्च को राज्य का दौरा किया था।

यह भी पढ़े | आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने एमसीडी को लूट कर बर्बाद कर दिया, अब दिल्ली की जमीनों को बेचने जा रही है.

पिछले साल हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 साल के शासन को समाप्त कर देंगे।

अपने दौरे के पहले दिन पांच नवंबर को शाह बांकुड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से की 70 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता इस बैठक में शिरकत करेंगे।

अगले दिन वह कोलकाता में राज्य के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में 80 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के नेता और पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

चटर्जी ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है कि अमित शाह जी आ रहे हैं। उनके आगमन और सलाह से पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को बल मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\