एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में 8 जून को ऑनलाइन रैली करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोगों को नई दिल्ली से करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आठ जून को पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन रैली करेंगे. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने सोमवार को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई का गठन किया था. शाह ने आखिरी बार कोलकाता में एक मार्च को सीएए के समर्थन में शहीद मीनार मैदान में रैली की थी.

पश्चिम बंगाल में 8 जून को ऑनलाइन रैली करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोगों को नई दिल्ली से करेंगे संबोधित
अमित शाह (Photo Credits-Twitter)

कोलकाता, 2 जून: केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) आठ जून को पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन रैली करेंगे. राज्य में पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों और कोविड-19 से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा उठाए कदमों से अवगत कराने के लिए’’ लोगों से सम्पर्क करेगी.

घोष ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "अभी जन रैली प्रतिबंधित है. इसलिए हम सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रैली करेंगे. यह पांच दिवसीय अभियान होगा, जिसकी शुरुआत आठ जून से की जाएगी. आम रैलियों की तरह इसमें भी कई वक्ता होंगे और इसके प्रमुख वक्ता अमित शाह होंगे जो आठ जून को लोगों को नई दिल्ली से लोगों को संबोधित करेंगे." शाह ने आखिरी बार कोलकाता में एक मार्च को सीएए के समर्थन में शहीद मीनार मैदान में रैली की थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के राज निवास में कोरोना वायरस की दस्तक, उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में 13 कर्मचारी हुए संक्रमित

बीजेपी सूत्रों के अनुसार इस ऑनलाइन रैली में राज्य की बीजेपी इकाई कोविड-19 और चक्रवात ‘अम्फान’ के दोहरे संकट से निपटने में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की नाकामी पर जोर देगी.

उन्होंने कहा, "इन रैलियों के दौरान, हम प्रचार करेंगे कि राज्य सरकार ने संकट के समय किस तरह लापरवाही दिखाई. कैसे हमारी पार्टी के नेताओं को राहत कार्य नहीं करने दिए गए, कैसे हमारे नेताओं को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने नहीं दिया गया."

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने सोमवार को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई का गठन किया था. इनमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया और सीएए तथा एनआरसी पर पार्टी के रुख का विरोध करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार चंद्रप्रकाश बोस को हटा दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).