एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे जहां वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक समारोहों को संबोधित करेंगे।

देश की खबरें | अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे

पटना, 28 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे जहां वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक समारोहों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह का यहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

राय ने शाह के आगमन से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उत्साहित हैं, जिन्होंने वादा किया है कि अयोध्या के राम जन्मभूमि की तरह ही माता सीता का एक भव्य मंदिर हमारे राज्य में बनाया जाएगा।’’

शाह पटना पहुंचने पर सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार शाह पार्टी विधायकों से बातचीत करेंगे, उसके बाद देर रात तक कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें बिहार के केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

शाह रविवार को सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करेंगे। शाह इसके बाद गोपालगंज जिले में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "गोपालगंज से लौटने पर शाह राजग की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के आवास जाएंगे, उसके बाद वापसी की उड़ान भरेंगे।"

भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है। राजग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जद(यू) के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).