देश की खबरें | अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में कोविड-19 संक्रमण से उबरे और संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार शाम छुट्टी दे दी गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर हाल में कोविड-19 संक्रमण से उबरे और संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार शाम छुट्टी दे दी गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

वह 12 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए थे ।

यह भी पढ़े | Section 144 To Be Imposed In Mumbai City: मुंबई में COVID-19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर सख्त हुई पुलिस, शहर में धारा 144 लागू.

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

इससे पहले दिन में शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात में अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

यह भी पढ़े | कश्मीरी पंडितों ने सरकार से 10 जिलों के बजाय एक ही जगह पर विस्थापित करने का आग्रह किया.

शाह (55) ने दो अगस्त को ट्विटर पर कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं । वह उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे और ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी।

शाह 18 अगस्त को कोविड-19 के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और ठीक होने के बाद उन्हें 30 अगस्त को छुट्टी दे दी गयी थी।

एम्स में 12 सितंबर को उनके भर्ती होने के बाद अस्पताल ने एक बयान में कहा था, ‘‘छुट्टी के समय दिए गए परामर्श के तहत अब वह संसद सत्र के पहले संपूर्ण जांच के वास्ते एक-दो दिनों के लिए भर्ती हुए हैं। ’’

संसद का मानसून सत्र चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\