देश की खबरें | रैलियों में कम भीड़ से अमित शाह हताश, रच रहे हैं हमारे विरूद्ध साजिश: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और जानना चाहा कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है।

मेजिया/छतना (पश्चिम बंगाल), 16 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और जानना चाहा कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि शाह अपनी रैलियों में कम भीड़ से हताश हो गये हैं।

बनर्जी ने बांकुरा के मेजिया में एक चुनावी जनसभा में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है क्योंकि पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया।

नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोई भी जख्म उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने से रोक नहीं पाएगा।

नंदीग्राम में उनका, कभी उनके सिपहसालार रहे और अब भाजपा के नेता सुभेंदु अधिकारी से चुनावी मुकाबला होगा।

तृणमूल प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘अमित शाह हताश हो गये हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वह कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे चाहते क्या हैं? क्या वे मेरी हत्या करना चाहते हैं?क्या वे सोचते हैं कि वे मुझे मार कर यह चुनाव जीत लेंगे। यदि वे ऐसा सोचते हैं, तो वे गलत हैं। ’’

चुनाव आयोग से शाह की ‘हरकतों’ का संज्ञान लेने की अपील करते हुए बनर्जी ने आश्चर्य से कहा कि क्या आयोग भगवा पार्टी का राजनीतिक औजार बनकर रह गया है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या अमित शाह चुनाव आयोग को चला रहे हैं? उसकी (आयोग की) स्वतंत्रता को क्या हुआ? मेरे सुरक्षा निदेशक (विवेक सहाय) को (आयोग ने) उनके (शाह के) निर्देश पर हटा दिया।’’

बनर्जी ने दावा किया कि सोमवार रात को शाह ने प्रदेश भाजपा के साथ जो बैठकें की हैं, उससे वह समझ गये हैं कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने से मीलों दूर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या गृहमंत्री देश चलायेंगे या वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों , नेताओं को परेशान करने में समय बितायेंगे? क्या वह गृह सचिव को परेशान करेंगे? सीबीआई नोटिस भेजेंगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे सभी होटल बुक करा रहे हैं। वे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के विरूद्ध साजिश रच रहे हैं, राजनीतिक विरोधियों के यहां सीबीआई एवं ईडी की टीमें भेजते हैं। वे नंदीग्राम जमीन आंदोलन करने वालों को नोटिस भेज रहे हैं। बांकुरा और बंगाल को इस तानाशाहों को हार का मार्ग दिखाना चाहिए।’’

हर नागरिक के लिए मुफ्त एलपीजी गैस की मांग करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा रेलवे, कोल इंडिया को बेच रही है, बीएसएनएल एवं बैंकों को बंद कर रही है ऐसे में लोगों को इस कदम के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने एक स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दिया । यदि उनका वश चले तो वे देश का नाम भी बदल डालेगे।’’

छतना में एक अन्य चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ बंगाल यह तय करने के लिए शीघ्र ही मतदान करेगा कि कमान किसके हाथ में होगी।’’

उन्होंने शाह पर प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘‘ एक ऐसे गृहमंत्री हैं जो बिरसा मुंडा की प्रतिमा समझकर किसी और की प्रतिमा पर माला चढ़ा देते हैं। विद्यासागर की प्रतिमा उनकी मौजूदगी में तोड़ डाली गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह पंचसितारा होटलों से खाना मंगवाकर आदिवासियों एवं पिछड़ों के यहां खाते हैं और उनके प्रति अपना प्यार झलकाते हैं, यह बस बस कैमरे के लिए होता है।’’

बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर राज्य में सभी के लिए मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण के उनके अनुरोध का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड